add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज को है हीरे से प्यार

"मेरा मानना है कि प्रत्येक महिला गहने पहनना पसंद करेंगी जिसका अपना एक अलग ही महत्व है। इसलिए मैं भी इससे अलग नहीं हूं। आखिरकार मैं भी महिला हूं और मैं इसे पहनना पसंद करूंगी।"

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Updated on - July 5, 2018 2:13 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को हीरों से प्यार है। उन्होंने कहा, एक महिला के रूप में वह भी हीरे को पसंद करती है और इससे पहनना चाहती है। वह हीरा कभी भी दिन पहन सकती हैं।

मिताली रियो टिंटो के ऑस्ट्रेलियाई हीरे कार्यक्रम के नए अभियान की आधिकारिक ब्रांड एंबेसेडर हैं। यह युवाओं के लिए फैशन और दुल्हन के गहनों में हीरे की लोकप्रियता को बढ़ावा देने में मदद करता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिताली ने आईएएनएस से कहा, “मेरा मानना है कि प्रत्येक महिला गहने पहनना पसंद करेंगी जिसका अपना एक अलग ही महत्व है। इसलिए मैं भी इससे अलग नहीं हूं। आखिरकार मैं भी महिला हूं और मैं इसे पहनना पसंद करूंगी।”

उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई हीरे अभियान का हिस्सा बनने से मैं खुश हूं। एक समय में केवल राजाओं, रानियों और हॉलीवुड रॉयल्टी ही हीरे तक पहुंच होती थी। लेकिन अब इस तरह के अभियान ने देश के लोगों को हीरे खरीदने योग्य बना दिया है।”

गौरतलब है मिताली राज महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल ही में टी-20 में दो हजार रन का आंकड़ा पार किया है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। मिताली ने 194 वनडे में 6373 रन बनाए हैं जबकि 77 टी-20 मैचों में उनके नाम 2123 रन हैं।