आखिरी वनडे विश्व कप में खुलकर खेलना चाहती हैं मिताली राज

मिताली के नेतृत्व में भारत आज आईसीसी महिला विश्व कप 2017 का पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 24, 2017, 12:41 PM IST

Published On Jun 24, 2017, 12:41 PM IST

Last UpdatedJun 24, 2017, 12:41 PM IST

मिताली राज  © Getty Images
मिताली राज © Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अपने आखिरी वनडे विश्व को लेकर अपनी भावनाएं मीडिया के सामने व्यक्त की। मिताली ने कहा, “यह मेरा आखिरी विश्व कप होने वाला है। व्यवहारिक तौर पर बात करें तो मैं अगले चार साल तक टीम का हिस्सा नहीं रह पाउंगी हालांकि मेरे पास अब भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए कुछ साल बाकी हैं। आमतौर पर लोग कहते हैं कि ये आपका आखिरी विश्व कप है तो इसे काफी ऊंचे स्तर पर ले जाना चाहिए। मैं इन सब में विश्वास नहीं करती। ये मेरे लिए एक मौका है खुद को अभिव्यक्त करने का और विश्व कप से अनुभव का आनंद लेने का। मैं शायद अगले सीजन का हिस्सा नहीं रहूंगी। मैं इस टूर्नामेंट का ज्यादा से ज्यादा मजा लेना चाहूंगी और अच्छी या बुरी लेकिन ढेर सारी यादें बटोरना चाहूंगी।”

हाल ही में मिताली का एक बयान काफी चर्चा में आया है। दरअसल जब एक पत्रकार ने विश्व कप से पहले हो रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिताली से ये पूछा कि उनका पसंदीदा पुरुष क्रिकेटर कौन है तो उन्होंने जवाब दिया कि, “क्या आप पुरुष क्रिकेटरों से कभी पूछते हैं कि उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन सी है?” मिताली के इस जवाब की कई दिग्गज खिलाड़ियों और बड़ी हस्तियों ने तरफदारी की। हालांकि बाद में मिताली ने ट्विटर के जरिए लोगों को ये समझाने की कोशिश की कि वह किसी का भी अपमान नहीं कर रही थी, ना ही उन्होंने गुस्से में ये जवाब दिया था। [ये भी पढ़ें: गूगल ने अनोखे अंदाज में किया महिला विश्व कप का स्वागत]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिताली ने कहा, “यह महिला क्रिकेट का मंच है, यह महिला विश्व कप है। इसलिए आप महिला खिलाड़ियों को तवज्जो क्यों नहीं देना चाहते? ये हमारा मंच है। आप क्यों पुरुष क्रिकेट की बात करना चाहते हैं? मैने बस यही कहना चाहा था। मुझे पता है कि सभी के अपने पसंदीदा क्रिकेटर हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। ये जवाब उस समय मेरे मन में था और मैने कह दिया।”

Editor's Pick