×

महिला टीम की कप्तान मिताली राज से पीछे हैं धोनी

मिताली राज भारतीय महिला टीम की कप्तान हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - January 30, 2016 6:36 PM IST

एमएस धोनी © Getty Images
एमएस धोनी © Getty Images

भले ही भारत में महिला क्रिकेटरों को पुरुष क्रिकेटरों के मुकाबले ज्यादा तवज्जो ना दी जाती हो, लेकिन रिकॉर्ड बनाने व फील्ड में प्रदर्शन के मामले में महिला क्रिकेटर पुरुष क्रिकेटरों से किसी भी मामले में पीछे नहीं है। हाल ही में मिताली राज की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को चारों खानों चित करते हुए पहले दो टी20 मैचों में 2-0 से हराकर टी20 सीरीज अपने नाम की। वहीं दूसरी ओर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम को टी20 श्रृंखला में 2-0 से पिछेड़कर श्रृंखला में अजेय बढ़त बना ली है। लेकिन धोनी फिर भी भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज से कई मायनों में पीछे रह गए हैं। ये भी पढ़ें: धोनी ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड

इन दो भारतीय कप्तानों के टी20 मैचों के रिकॉर्ड पर अगर नजर दौड़ाएं तो ऐसा ही मालूम होता है। मिताली राज के नाम 51 टी20 मैचों में 1,344 रन बनाए हैं, वहीं धोनी के नाम 54 टी20 मैचों में मात्र 844 रन नाम हैं। ऐसे में मिताली धोनी से दो कदम आगे दिखाई देती हैं। यही नहीं टी-20 में अर्धशतक की बात की जाए तो भी धोनी मिताली के सामने दूर-दूर तक नहीं दिखाई देते हैं। मिताली ने टी-20 में 7 अर्धशतक लगाए हैं वहीं धोनी का इस मामले में अभी खाता भी नहीं खुला है। बैटिंग औसत भी मिताली (36.32) का धोनी (33.29) से ज्यादा है। वैसे ये और बात है कि मिताली अपनी टीम की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज बल्लेबाजी के लिए आती हैं वहीं धोनी अक्सर बल्लेबाजी क्रम में नीचे आते हैं।

TRENDING NOW

ये भी पढ़ें: धोनी ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड