- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mithali Raj: We should do something before the third ODI
तीसरा वनडे हारने पर मिताली बोलीं- मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने की जरूरत
भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती।
Published On Feb 28, 2019, 06:43 PM IST
Last UpdatedFeb 28, 2019, 06:43 PM IST
Mithali-Raj @Twitter
सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे मैच में इंग्लैंड के हाथों दो विकेट से मात खाने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा है कि टीम को मध्यक्रम को मजबूत करने की जरूरत है।
पढ़ें: कैथरीन ब्रंट के ऑलराउंड प्रदर्शन से इंग्लैंड ने भारत को तीसरे वनडे में 2 विकेट से हराया
भारतीय महिला टीम गुरुवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में अच्छी शुरुआत के बाद सिर्फ 205 रनों पर ही ढेर हो गई। स्मृति मंधाना (66) और पूनम राउत (56) ने दूसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की, लेकिन इन दोनों के बाद टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
मैच के बाद मिताली ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें अगली सीरीज से पहले तीसरे वनडे को लेकर कुछ करना होगा क्योंकि हम लगातार तीसरा वनडे हार रहे हैं। झूलन के पास काफी अनुभव है, उन्होंने दूसरी गेंदबाजों की काफी मदद की। शिखा पांडे उनके मागदर्शन में काफी आगे आई हैं।’
पढ़ें: ईश्वरन, सयान का शानदार प्रदर्शन , बंगाल ने छत्तीसगढ़ को 26 रन से हराया
उन्होंने कहा, ‘स्मृति और पूनम के आउट होने के बाद हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, हालांकि अंत में एक और साझेदारी हुई। मैं इस जीत के लिए इंग्लैंड की कैथरीन ब्रंट को भी श्रेय देना चाहूंगी। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की।’
ब्रंट ने 28 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। भारत के मध्यक्रम को तोड़ने में उनकी भूमिका अहम रही। तीन मैचों की सीरीज भारतीय टीम 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही।