बिग बैश लीग में पर्थ स्‍कॉचर्स की कप्‍तानी करेंगे ऑलराउंडर मिचेल मार्श

स्‍कॉचर्स टीम अपने अभियान की शुरुआत मेलबर्न रेनेगेडस के खिलाफ 20 दिसंबर को करेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 07, 2018, 06:40 PM IST

Published On Sep 07, 2018, 06:40 PM IST

Last UpdatedSep 07, 2018, 06:40 PM IST

mitchell-marsh © Getty Images

ऑस्‍ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श  को आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) में पर्थ स्‍कॉचर्स टीम का कप्‍तान नियुक्‍त किया गया है। क्‍लब ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

मार्श पूर्व कप्‍तान एडम वोग्‍स की जगह लेंगे। बॉल टैंपरिंग मामले में क्रिकेट ऑस्‍ट्रेयिला (सीए) की ओर से नौ महीने का बैन झेल रहे कैमरुन बैंक्रॉफ्ट  को भी टीम में जगह दी गई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बैंक्रॉफ्ट के 30 दिसंबर को होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ वापसी की उम्‍मीद है।

मार्श अपने तेज गेंदबाजी से एंड्रयू टाइ के साथ मिलकर विपक्षी टीम के लिए घातक साबित हो सकते हैं। इस टीम में अन्‍य पेसर नेथन कूल्‍टर नाइल और जेसन बेहरेड्रॉफ हैं जबकि बल्‍लेबाजी की जिम्‍मेदारी माइकल क्‍लींगर और शॉन मार्श के कंधों पर होगी।

इस टीम में डेविड विली के रूप में एक ओवरसीज खिलाड़ी जुड़ गया है।

स्‍कॉचर्स टीम अपने अभियान की शुरुआत मेलबर्न रेनेगेडस के खिलाफ 20 दिसंबर को करेगी। वो चौथी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

Editor's Pick