- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Moeen Ali fined 25 per cent of match fee for spraying drying agent on bowling hand
Ashes 2023: उंगली पर स्प्रे का इस्तेमाल करना मोईन अली को पड़ा भारी, मिली बड़ी सजा
मोईन अली पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती एशेज टेस्ट के दूसरे दिन अपने गेंदबाजी वाले हाथ पर ‘स्प्रे’ का इस्तेमाल करने पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.
Published On Jun 18, 2023, 06:08 PM IST
Last UpdatedJun 18, 2023, 06:08 PM IST
@ecb
बर्मिंघम। इंग्लैंड के हरफनमौला मोईन अली पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती एशेज टेस्ट के दूसरे दिन अपने गेंदबाजी वाले हाथ पर ‘स्प्रे’ का इस्तेमाल करने पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘अली को खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.20 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. यह खेल भावना के विपरीत आचरण से संबंधित है.’’.
इसके अलावा, अली के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमैरिट अंक जोड़ा गया है. उनके लिए 24 महीने की अवधि में यह पहला अपराध था. यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 89वें ओवर की है. अली अपना ओवर डालने से पहले बाउंड्री लाइन के पास अपने गेंदबाजी हाथ पर स्प्रे का इस्तेमाल करते हुए देखे गये थे.
अली ने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी के आईसीसी एलीट पैनल के एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा को भी स्वीकार कर लिया है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है.
बता दें, लेवल 1 के उल्लंघन पर कम से कम आधिकारिक फटकार, खिलाड़ी की मैच फीस का अधिकतम 50 फीसदी जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक का प्रावधान है.
गौरतलब है कि एजबेस्टन, बर्मिघंम में खेले जा रहे पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 393/8 रन के स्कोर पर घोषित कर दी थी. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे दिन पहले सेशन में 386 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की टीम पहली पारी के आधार पर अभी भी सात रन आगे है. ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 141 रनों की पारी खेली. उनके अलावा एलेक्स कैरी ने 66 और ट्रेविस हेड ने 50 रनों का योगदान दिया.