मोईन अली को उम्मीद है कि यॉर्कशायर नस्लवाद विवाद से माहौल में बदलाव आएगा
पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर अजीम रफीक ने बयान दिया था कि यॉर्कशायर क्लब में उन्हें नस्लवाद का सामना करना पड़ा।
Published On Nov 09, 2021, 12:48 PM IST
Last UpdatedNov 09, 2021, 12:48 PM IST
इंग्लिश ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) का कहना है कि वो अजीम रफीकn(Azeem Rafiq) के यॉर्कशायर क्लब पर लगाए नस्लवादी आरोपों से बिल्कुल हैरान नहीं है लेकिन वो उम्मीद करते हैं कि मामले से खेल जगत में कुछ अच्छा बदलवाव आएगा।
पाकिस्तानी मूल के रफीक इंग्लैंड की अंडर-19 के कप्तान रह चुके हैं, उन्होंने सितंबर में बयान दिया था कि यॉर्कशायर क्लब में उन्हें नस्लवाद का सामना करना पड़ा और उन्हें एक बाहरी शख्स जैसा महसूस कराया गया।
30 साल के खिलाड़ी ने यहां तक कहा कि इससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या करने तक का विचार किया था।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पिछले हफ्ते यॉर्कशायर पर किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करने का बैन लगाया है। वहीं क्लब के पूर्व चेयरमैन रोजर हटन ने अपने पद से इस्तीफा दिया और उनकी जगह कमलेश पटेल को नियुक्त किया गया है।
मोइन ने सोमवार को दिए बयान में कहा, “मैं ये नहीं कहूंगा कि मैं हैरान हूं लेकिन इसमें और कई कहानियां हैं जो कि लोगों तक पहुंची नहीं हैं। लेकिन ये बात कि ये कहानी सामने आ पाई है बेहद कमाल है क्योंकि आगे बढ़ते हुए लोगों को ये सोचना होगा कि वो क्या बोल सकते हैं, क्या नहीं और ये समझेंगे कि लोग कैसे हालातों से गुजरते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “अजीम से जो किया है वो ये केवल अपने फायदे के लिए नहीं कर रहा है, मुझे लगता है कि वो बदलाव चाहता है और वो यही प्रयास कर रहा है।”