- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Moeen Ali on Steve Smith, David Warner: I really hope they don’t get too much stick
मोइन अली चाहते हैं वार्नर, स्मिथ के साथ शालीनता से पेश आएं इंग्लिश प्रशंसक
ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के साथ इंग्लैंड पहुंच चुकी है।
Published On May 21, 2019, 12:52 PM IST
Last UpdatedMay 21, 2019, 12:52 PM IST
डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ (AFP)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोइन अली चाहते हैं कि विश्व कप के दौरान फैंस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के साथ शालीनता से पेश आएं।
द गार्डियन से बातचीत में अली ने कहा, “मैं सच में ये उम्मीद करता हूं उन्हें (वार्नर-स्मिथ) ज्यादा ना सहना पड़े। मैं चाहता हूं कि वो सीरीज का मजा लें। अगर करना ही है तो मजाकिया तरीके से करें, निजी हमलें ना करें। हम सभी गलतियां करते हैं। हम इंसान हैं और हमारी भावनाएं हैं। मुझे पता है कि अंदर से दोनों ही अच्छे इंसान हैं। मैं उम्मीद करता हूं उनके साथ शालीन व्यवहार किया जाय। मैं चाहता हूं कि केवल क्रिकेट की बात हो।”
बॉल टैंपरिंग मामले में एक साल का बैन झेलने वाले स्मिथ और वार्नर के लिए पिछले 12 महीने बेहद मुश्किल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने की योजना बनाने की वजह से दोनों खिलाड़ियों को क्रिकेट समीक्षकों के साथ साथ दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की आलोचना झेलनी पड़ी था।
विश्व कप 2019: टॉप-3 पर निर्भर भारत की बल्लेबाजी, ऑलराउंडर खिलाड़ी होंगे अहम
जिसमे इंग्लिश फैंस सबसे आगे थे। हाल ही में इंग्लैंड की मशहूर वार्मी आर्मी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वार्नर समेत कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की ऐसी तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनकी जर्सी पर चीटर लिखा था और वो हाथ में सैंडपेपर लिए थे।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने बयान दिया था कि स्मिथ और वार्नर इंग्लैंड में आलोचना झेलने के लिए तैयार हैं। लैंगर ने कहा था कि इंग्लिश फैंस ऐसा कुछ भी नहीं कर सकेंगे जो इन दोनों क्रिकेटरों ने पिछले 12 महीनों में नहीं सहा है।