150 किमी/घंटे की रफ्तार से मारा शॉट, मोइन अली ने 2 उंगलियों से पकड़ लिया कैच!
ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में इंग्लैंड ने 4-1 से रौंदा
Published On Jan 29, 2018, 01:30 PM IST
Last UpdatedJan 29, 2018, 01:30 PM IST

पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मैच में मोइन अली ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान 24वें ओवर में मोइन अली की गेंद पर मिचेल मार्श ने बहुत ही तेज शॉट खेला। ये शॉट एकदम सीधा था और गेंद की रफ्तार बेहद ही तेज थी, लेकिन मोइन अली ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए महज दो उंगलियों से कैच लपक लिया। मोइन अली के इस कैच को हर किसी ने हैरान कर दिया। मिचेल मार्श महज 13 रन बनाकर आउट हुए और मोइन अली ने 3 विकेट अपने नाम किए।
That incredible catch from Moeen Ali brings Maxwell to the crease.
Watch LIVE: https://t.co/tc335nN8gH #AUSvENG pic.twitter.com/l9Qtem5eoG
— cricket.com.au (@CricketAus) January 28, 2018
इंग्लैंड ने 4-1 से जीती वनडे सीरीज
पर्थ के नए स्टेडियम में खेले गए आखिरी वनडे मैच में इंग्लैंड ने 12 रन की रोमांचक जीत हासिल की। इस पहले मैच में मेहमान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिये 260 रन का लक्ष्य रखा। अपने मुख्य गेंदबाजों क्रिस वोक्स और मार्क वुड को आराम कराने और जेक बॉल के बीमारी से जूझने के बावजूद इंग्लैंड ने इस स्कोर का बचाव किया। मैन ऑफ द मैच युवा तेज गेंदबाज टॉम कुर्रन ने पांच विकेट झटककर आस्ट्रेलियाई टीम को 247 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड को एशेज टेस्ट सीरीज में 0-4 से हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन उसने वापसी करते हुए वनडे सीरीज 4-1 से अपने नाम की।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/icc-under-19-world-cup-201718-indias-5-match-winners-who-can-demolish-pakistan-in-semi-final-681934″][/link-to-post]
इंग्लैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो जो रूट ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। ओपनर जेसन रॉय ने 49 रनों की तेज पारी खेली। वहीं दूसरे ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने भी 44 रनों का योगदान दिया। एलेक्स हेल्स ने 35 और जोस बटलर ने 21 रन बनाए।