'एशेज में इंग्लैंड के X फैक्टर बन सकते हैं मोइन अली'

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैलम फर्ग्यूसन का कहना है ऑलराउंडर मोइन अली एशेज में हालात बदलने की क्षमता रखते हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 09, 2019, 04:23 PM IST

Published On Aug 09, 2019, 04:23 PM IST

Last UpdatedAug 09, 2019, 04:23 PM IST

मोइन अली © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद ऑलराउंडर मोइन अली के लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैलम फर्ग्यूसन का कहना है कि अली एशेज सीरीज में इंग्लैंड के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

फर्ग्यूसन का कहना है कि बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में स्पिनर नाथन लियोन के खिलाफ आउट होने का असर मोइन के आत्मविश्वास पर पड़ा होगा। उन्होंने कहा, “जाहिर है कि जिस तरह नाथन ने विकेट लिए और जिस तरह से आखिरी दिन उसने गेंदबाजी की, मैं केवल अनुमान लगा रहा हूं कि मोइन ने अपना आत्मविश्वास खो दिया होगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘लॉर्ड्स टेस्ट से पहले मोइन अली की मानसिकता को लेकर फैसला करे इंग्लैंड’

काउंटी क्लब वॉरसेस्टरशायर में अली के साथ खेलने वाले फर्ग्यूसन ने कहा, “उसने हाल में उतने रन नहीं बनाए जितने वो चाहता है। लेकिन उसका दोस्त और साथी खिलाड़ी होने के नाते, मुझे अब भी विश्वास है कि उसके अंदर इस सीरीज में इंग्लैंड का एक्स फैक्टर बनने की काबिलियत है।”

‘निश्चित करना होगा कि हम स्टीव स्मिथ के लिए मुश्किलें खड़ी कर पाएं’

पहले टेस्ट में 251 रन से हार के बाद दिए बयान में इंग्लिश कप्तान जो रूट ने कहा था कि मोइन अली मुश्किल समय में मजबूत वापसी करते हैं। रूट ने अली को लॉर्ड्स टेस्ट में खिलाने या ना खिलाने को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। हालांकि बाएं हाथ के स्पिन के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के संघर्ष को देखते हुए अली की जगह जैक लीच को खिलाए जाने की चर्चा जोरों पर है।

Editor's Pick