- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mohammad Aamer angry with Essex team mate Paul Walter during Natwest T20 Blast game, Watch Video
नेटवेस्ट ब्लास्ट: टी20 मैच के दौरान अपने ही टीम के खिलाड़ी से भिड़े मोहम्मद आमिर, देखें वीडियो
एसेक्स और ससेक्स के मैच की घटना
Published On Aug 19, 2017, 07:06 PM IST
Last UpdatedAug 19, 2017, 07:06 PM IST

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भले ही कितने ही जबर्दस्त गेंदबाज हों लेकिन वो एक बार फिर गलत वजहों से सुर्खियों में आ गए हैं। नेटवेस्ट ब्लास्ट टी20 के एक मुकाबले में मोहम्मद आमिर अपनी टीम एसेक्स के खिलाड़ी से ही भिड़ गए। बीच मैदान में मोहम्मद आमिर ने अपनी टीम के खिलाड़ी पॉल वॉल्टर को खरी-खोटी सुना दी। दरअसल आमिर की गेंद पर पॉल वॉल्टर ससेक्स के ओपनर क्रिस नैश का कैच नहीं लपक पाए और आमिर ने उनको सभी के सामने गुस्से में इशारे कर दिए।
क्यों भड़के आमिर
दरअसल पांचवां ओवर फेंक रहे आमिर की गेंद को क्रिस नैश ने फ्लिक कल डीप स्क्वैर लेग की ओर खेला, वहां पर पॉल वॉल्टर खड़े थे। धूप के चलते उन्हें गेंद दिखी नहीं और वो गेंद का अंदाजा ही नहीं लगा सके। नतीजा ये हुआ कि जहां कैच होना था वहां ससेक्स की टीम को 4 रन मिल गए। इस पर मोहम्मद आमिर भड़क गए और इशारे करते हुए वॉल्टर को चश्मा पहनने का इशारा किया। दरअसल पॉल वॉल्टर ने चश्मा अपनी टोपी में लगा रखा था अगर वो चश्मा आंखों पर पहन कर रखते तो वो कैच लपक सकते थे। वैसे गलती भले ही वॉल्टर की है लेकिन बीच मैदान पर अपने साथी खिलाड़ी के खिलाफ ऐसे इशारे करना सही नहीं है। श्रीलंका के खिलाफ धोनी दिखाएंगे बल्ले का दम, नेट्स पर जमकर की प्रैक्टिस
एसेक्स ने गंवाया मैच
पॉल वॉल्टर का क्रिस नैश को जीवनदान देना एसेक्स की टीम को खासा भारी पड़ गया। जो क्रिस नैथ पांचवें ही ओवर में आउट हो सकते थे, उन्होंने 55 गेंद में 73 रनों की पारी खेल डाली जिसकी बदौलत ससेक्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में एसेक्स की टीम सिर्फ 117 रनों पर सिमट गई और 55 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई।