पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कोच को दिया 'खास' तोहफा

आसिफ बाजवा हैं मोहम्मद आमिर के कोच

Edited By : Anoop Dev Singh |Sep 05, 2017, 04:43 PM IST

Published On Sep 05, 2017, 04:43 PM IST

Last UpdatedSep 05, 2017, 04:43 PM IST

मोहम्मद आमिर © Getty Images
मोहम्मद आमिर © Getty Images

मौजूदा दौर में दुनिया के सबसे टैलेटेंड तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद आमिर ने अपने कोच को एक खास तोहफा दिया है। आमिर ने अपने बचपन के कोच आसिफ बाजवा को अपनी वो जर्सी तोहफे में दी है जो उन्होंने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में पहनी थी। इस मुकाबले में मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को हिला कर रख दिया था और पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।


आमिर के कोच आसिफ बाजवा लाहौर में रहते हैं। वो आमिर को तब से कोचिंग दे रहे हैं जब वो सिर्फ 11 साल के थे। इसके साथ ही बाजवा ने आमिर को शिक्षा भी दी और अपने घर पर भी रखा। आमिर ने अपने कोच को जर्सी ईद के मौके पर दी थी, जिसे पाकर उनके कोच काफी खुश हुए।

आमिर से मिले गिफ्ट पर उनके कोच ने कहा, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आमिर मुझे इतना खास तोहफा देगा। ये वो जर्सी है जो उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ पहनी थी। आमिर के धमाकेदार स्पेल ने टीम इंडिया को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया था। अगर आमिर अपनी इस जर्सी की नीलामी करते तो वो काफी पैसा कमा सकते थे लेकिन उन्होंने मुझे वो जर्सी तोहफे में देकर ये साबित कर दिया कि वो एक अच्छे इंसान भी हैं।’ टीचर्स डे पर विराट कोहली ने किया ‘गुरु’ को सलाम, सचिन तेंदुलकर ने खोला बड़ा राज

मो. आमिर बेहद ही किस्मत वाले खिलाड़ी हैं। इस गेंदबाज ने 2010 में इंग्लैंड दौरे के दौरान स्पॉट फिक्सिंग की थी और फिर 5 साल का बैन झेला। इसके बावजूद आमिर की प्रतिभा में कोई कमी नहीं आई। आमिर ने क्रिकेट में जबर्दस्त वापसी की। अपने शिष्य के टैलेंट पर उनके कोच आसिफ बाजवा ने कहा, ‘मैंने जब 11 साल की उम्र में आमिर की गेंदबाजी देखी थी तो मैं समझ गया था कि उनका भविष्य उज्ज्वल है। सिर्फ 11 साल की उम्र में आमिर गेंद को स्विंग कराते थे और उनकी लेंथ बहुत ही अच्छी थी। सीनियर बल्लेबाज भी आमिर के आगे टिक नहीं पाते थे।’

Editor's Pick