- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mohammad Aamer ruled out of ODI series
पाकिस्तान का सबसे बड़ा तेज गेंदबाज चोटिल, टीम को लगा झटका
वनडे सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद आमिर
Published On Oct 08, 2017, 01:36 PM IST
Last UpdatedOct 08, 2017, 01:36 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा आमिर अब दूसरे टेस्ट में भी गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आमिर के बाहर होने की पुष्टि कर दी है। पीसीबी ने एक बयान में कहा, ”आमिर को 2-3 हफ्तों के आराम की सलाह दी गई है। आमिर का एमआरआई स्कैन कराया गया है और इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने को कहा है।” ये भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग ने किया विराट कोहली की बड़ी कमजोरी का खुलासा
पीसीबी ने आगे कहा, ”आमिर अब दूसरे टेस्ट में भी कोई ओवर नहीं फेंक सकेंगे और वो सिर्फ बल्लेबाजी ही करेंगे।” आमिर की जगह वनडे टीम में उस्मान खान शिनवारी खेलेंगे। आमिर ने पाकिस्तान के लिए अब तक 29 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान आमिर ने 32.43 की औसत से 94 विकेट झटके हैं। आमिर ने मैच में 4 विकेट 3 बार और 5 विकेट 4 बार लिए हैं। वहीं आमिर का बेस्ट 44 रन देकर 6 विकेट रहा है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में आमिर को भी विकेट हासिल नहीं हुआ था और वो विकेट लेने के लिए तरसते नजर आए थे।
पाकिस्तान की टीम की बात करें तो श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में उन्हें रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 482 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से दिमुथ करुणारत्ने ने सबसे ज्यादा (196) रनों की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान के दोनों ओपनर शान मसूद और समी असलम ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी विकेट के 51 रन हो चुका था।