This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर टी-20 विश्व कप की संभावित टीम में
आमिर को 2011 में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद पांच साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 19, 2015 1:02 PM IST


कराची| स्पॉट फिक्सिंग को लेकर प्रतिबंध झेल चुके पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भारत में अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की सम्भावित टीम में शामिल किया गया है। विश्व कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को 26 सम्भावित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। शाहिद अफरीदी टी-20 टीम के कप्तान हैं। आमिर को 2011 में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद पांच साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था। इस साल की शुरुआत में आईसीसी ने आमिर की सजा कुछ कम करते हुए उन्हें वापसी का मौका दिया था। पीसीबी के प्रमुख शहरयार खान ने चयन समिति द्वारा चुने गए सम्भावितों को प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी है।
आमिर ने अपने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, “मैं अपने देश के लिए 100 फीसदी प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा।”
पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने वादा किया है कि वे पाकिस्तान टीम की प्रतिष्ठा का ख़्याल रखेंगे।
23 वर्षीय मोहम्मद आमिर को वर्ष 2011 में इंग्लैंड दौरे में स्पॉट फ़िक्सिंग का दोषी पाया गया था जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया और पाँच साल की पाबंदी भी लगाई गई थी। बाद में उन पर लगी पाबंदी को एक साल कम कर दिया गया उसके बाद मार्च से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया।
मोहम्मद आमिर ने 17 साल की उम्र में अपना टेस्ट करियर शुरू किया था। उन्होंने 14 मैचों में 51 विकेट लिए थे लेकिन स्पॉट फ़िक्सिंग में दोषी ठहराए जाने के बाद उन पर पाबंदी लगा दी गई।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी का उनके कई साथी खिलाड़ियों ने विरोध किया था। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफ़ीज़ ने कहा था कि वे उस टीम में नहीं खेलेंगे, जिसमें आमिर रहेंगे। लेकिन मोहम्मद आमिर ने उम्मीद जताई है कि वे अपने प्रदर्शन से अपने साथी खिलाड़ियों का भरोसा जीत पाएँगे।
TRENDING NOW
