This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
आमिर धीरे-धीरे लय में आ रहे हैं: वकार
आमिर इस समय लगातार 140 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - February 1, 2016 2:20 PM IST


पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच वकार यूनुस ने कहा है कि टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर धीरे धीरे लय में आ रहे हैं। मैच फिक्सिंग के दोषी आमिर अपना प्रतिबंध पूरा कर टीम में वापसी कर रहे हैं। आमिर इस समय लगातार 140 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने वकार के हवाले से लिखा, “मुझे लगता है कि आमिर इस समय अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं खेल रहे हैं। मैं जानता था कि उन्हें लय में आने में समय लगेगा लेकिन वह अपनी लय हासिल कर लेंगे।” वकार ने कहा, “वह दाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ गेंद को अंदर की ओर स्विंग करा पा रहे हैं जो एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए काफी अहम होता है।” ये भी पढ़ें: टी 20 विश्व कप के लिए कीवी टीम ने शामिल किए तीन स्पिनर्स
वकार ने कहा कि आमिर पर इस समय काफी दबाव है और हमारी कोशिश उन पर से दबाव कम करने की है। उन्होंने कहा, “आमिर पर इस समय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में काफी दबाव है। हमारी कोशिश उन पर से दबाव कम करने की है। हम उनसे किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। जब सही समय आएगा तब वह अच्छा करेंगे।” ये भी पढ़ें: संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए प्रतिबंधित किए गए संजीत शाह
आपको बता दें कुछ दिनों पूर्व पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी 20 मैच में न्यूजीलैंड के स्टेडियम एनाउंसर ने आमिर पर ताना कसा था। घरेलू मैचों में वर्षों से एनजेडसी के लिए घोषणाएं करने वाले मार्क मैकलियोड ने वेस्टपैक स्टेडियम में आमिर के एक स्पैल के दौरान ‘कैश रजिस्टर’ का ‘साउंड इफेक्ट’ चलाया था।
TRENDING NOW
कैश रजिस्टर का इस्तेमाल नकद राशि रखने के लिए किया जाता है। इस घटना के बाद एनजेडसी के सीईओ डेविड वाइट ने पाकिस्तान टीम से माफी मांगी और मैकलियोड को सार्वजनिक तौर पर फटकार लगाई थी।
