इंग्लैंड दौरे पर नहीं जाएंगे पेसर मोहम्मद आमिर और बल्लेबाज हैरिस सोहेल, जानिए वजह

हाल में पीसीबी ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए नेशनल क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग कैंप लगाने से इनकार कर दिया था

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 12, 2020, 09:12 AM IST

Published On Jun 12, 2020, 09:12 AM IST

Last UpdatedJun 12, 2020, 09:12 AM IST

Mohammad Amir @Instagram

पाकिस्तान के दागी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और मध्यक्रम के बल्लेबाज हैरिस सोहेल को व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के आगामी दौरे से हटना पड़ा है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान में कहा, ‘आमिर ने इसलिए हटने का फैसला किया क्योंकि वह अगस्त में अपने दूसरे बच्चे के जन्म पर यहां रहना चाहता है जबकि हैरिस पारिवारिक कारणों से दौरे पर नहीं जा सकेंगे.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके अनुसार, ‘पाकिस्तान अगस्त और सितंबर में खेले जाने वाले 3 टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए 28 खिलाड़ियों और 14 खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ को भेजेगा.’

पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक और सकारात्मक हो गई है टेस्ट बल्लेबाजी: राहुल द्रविड़

इस हफ्ते के शुरू में बोर्ड ने देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए यहां खिलाड़ियों के ट्रेनिंग शिविर को रद्द कर दिया था और उसने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से ऐसा कार्यक्रम बनाने को कहा है कि जिससे पाकिस्तानी टीम जून के शुरू में लंदन पहुंच जाए जिसे पहले छह जुलाई को ब्रिटेन पहुंचना था.

इससे पहले पीसीबी ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए नेशनल क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग कैंप लगाने से इनकार कर दिया था. आमिर ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. ऐसे में इस इंग्लैंड दौरे पर वह केवल टी20 मैच ही खेल पाएंगे. टेस्ट और टी-20 बंद स्टेडियम में खेले जाएंगे.

Editor's Pick