×

मोहम्मद अमीर की खोई स्विंग पर काम करेंगे: आतिक उज जमान

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज आमिर ने फॉर्म सुधारने के लिए घरेलू क्रिकेट का रुख किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 1, 2018 5:29 PM IST

एशिया कप में साधारण प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने फॉर्म सुधारने के लिए घरेलू क्रिकेट का रुख किया है। आमिर सुई सदर्न गैस कॉरपोरेशन के लिए खेलेंगे। एसएसजीसी के कोच आतिक उज जमान का कहना है कि वो आमिर की खोई हुई स्विंग पर काम करेंगे।

क्रिकबज ने बातचीत में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा, “आमिर ने अपनी स्विंग खो दी है और हम उसे वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं। हमारे पास कबीर खान है, जो कि अपने समय के बेहतरीन गेंदबाजी कोच हैं। हम आमिर के साथ बैठेंगे और उसकी कलाई की पोजीशन, क्रीज का इस्तेमाल और दूसरे तकनीकि पहलुओं पर बात करेंगे। हम उसके लिए एक पूरी योजना बनाने की प्रक्रिया में हैं और उसे क्या चाहिए इस बार की चर्चा कर चुके हैं।”

आतिक ने फॉर्म रिकवरी के बारे में बात करते हुए कहा, “जब कोई गेंदबाज विकेट नहीं लेता है तो वो चिंता करना शुरू कर देता है और ये उस प्वाइंट तक पहुंच जाती है जहां वो अपनी काबिलियत पर शक करने लगता है। उसका (आमिर) आत्मविश्वास कमजोर हुआ है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने से, आमिर पर मैच जीतने का दबाव नहीं रहेगा। हम उससे कहेंगे कि अपने क्रिकेट का मजा ले, अपने आप को व्यक्त करे। आमिर घरेलू क्रिकेट में लौटने को लेकर उत्साहित है।”