×

अजहरुद्दीन ने तीसरी शादी की खबरों का खंडन किया

अजहरुद्दीन की पहली पत्नी नौरीन थीं, जिनसे उन्हें दो बेटे हैं। 1996 में उन्होंने नौरीन को तलाक देकर अभिनेत्री संगीता बिजलानी से विवाह कर लिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 21, 2015 11:14 AM IST

अमेरिकी महिला शेनन मेरी से अपने विवाह की खबरों को अजहरुद्दीन ने झूठा करार दिया है © AFP
अमेरिकी महिला शेनन मेरी से अपने विवाह की खबरों को अजहरुद्दीन ने झूठा करार दिया है © AFP

हैदराबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने रविवार को उन खबरों को खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने तीसरी शादी कर ली है। अजहरुद्दीन ने ट्वीट किया, “मेरे तीसरे विवाह करने की खबरें गलत और झूठी हैं। कृपया खबर प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी जांच कर लें।” गौरतलब है कि रविवार को मीडिया के एक हिस्से में अजहरुद्दीन के उनकी अमेरिका महिला मित्र शैनन मैरी से विवाह की खबरें आईं, जिसके बाद अजहरुद्दीन को खंडन करने आगे आना पड़ा। महाराष्ट्र टाइम्स में प्रकाशित खबर में कहा गया कि अजहरुद्दीन शनिवार को अपने ड्राइवर जान मोहम्मद के निधन पर शोक व्यक्त करने मुंबई स्थित उसके घर गए तो उन्होंने शैनन का अपनी पत्नी बताकर परिचय करवाया। अजहरुद्दीन के ड्राइवर की हाल ही में मौत हुई थी। ये भी पढ़ें: पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने रचाई तीसरी शादी

इससे पहले इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के दूसरे संस्करण में नई दिल्ली चरण के दौरान इंडियन एसेज और फिलिपींस मावेरिक्स के बीच हुए मैच के दौरान भी अजहरुद्दीन, शैनन के साथ देखे गए थे। भारत के लिए अजहरुद्दीन ने 99 टेस्ट और 334 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले। 52 साल के अहजरुद्दीन ने भारतीय टीम के लिए अपना अंतिम एकदिवसीय मैच जून 2000 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इसके कुछ दिन के बाद उन पर फिक्सिंग का आरोप लगा जिसके बाद उन्हें क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था। ये भी पढ़ें: क्रिस गेल के गोल्डेन बैट पर बवाल

TRENDING NOW

इसके 12 सालों के बाद 8 नवंबर 2012 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने अजहरुद्दीन पर बैन को अरक्षणीय कहते हुए हटा दिया गया। अजहर ने पहली शादी नौरीन के साथ की जिसके साथ उनके दो बेटे, असद और अयाज थे। शादी के नौ साल के बाद उन्होंने नौरीन से तलाक ले लिया। इसके बाद साल 1996 में अजहरुद्दीन ने मॉडल-एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ शादी कर ली। 14 साल एक साथ रहने के बाद अजहरुद्दीन ने संगीता से साल 2010 में तलाक ले लिया। ये भी पढ़ें: डीडीसीए घोटाले में कीर्ति आजाद का बड़ा खुलासा