This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना को लेकर कही ये बात
बाबर आजम ने खुद कुछ दिन पहले कहा था कि वह कोहली से तुलना करना पसंद नहीं करते बल्कि वह चाहते हैं कि उनकी तुलना पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों से की जाए
Written by India.com Staff
Last Published on - July 30, 2020 2:11 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की तारीफ की है लेकिन जब उनसे भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) से तुलना करने को कहा गया तो उन्होंने इसे तवज्जो नहीं दी.
विराट और बाबर आजम की लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तुलना की जा रही है. अजहर ने हालांकि माना कि बाबर आजम के पास शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने की जरूरी काबिलियत है.
‘बाबर अभी युवा है’
क्रिकेट पाकिस्तान ने अजहरूद्दीन के हवाले से लिखा, ‘बाबर अभी युवा हैं और उनमें काफी क्रिकेट बची है. उनमें शीर्ष बल्लेबाज बनने और अपना नाम पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों की सूची में शामिल करवाने की योग्यता है.’
विराट और आजम की तुलना को लेकर अजहर ने कहा, ‘मैं तुलना में यकीन नहीं करता. अगर बल्लेबाज अच्छा है तो उसकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाओ और किसी से तुलना करने की अपेक्षा उनकी तारीफ की जानी चाहिए.’
बाबर को कोहली से तुलना पसंद नहीं
बाबर आजम ने खुद कुछ दिन पहले कहा था कि वह कोहली से तुलना करना पसंद नहीं करते बल्कि वह चाहते हैं कि उनकी तुलना पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों से की जाए.
TRENDING NOW
तब यूनिस खान ने दिया था ये बयान
करियर की शुरुआत से ही बाबर आजम की तुलना कोहली से होती रही है. पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज यूनिस खान (Younis Khan) ने भी कहा था कि वह तुलना में विश्वास नहीं रखते लेकिन उनका मानना है कि बाबर आजम आने वाले 5 साल में विराट कोहली की तरह क्रिकेट का लीजैंड बनने का माद्दा रखता है.
