- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mohammad Azharuddin: To win against India opposition teams need to find a way to tackle Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal
'टीम इंडिया को हराने के लिए ढूंढना होगा कुलदीप-चहल का तोड़'
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
Published On Jan 27, 2019, 09:44 AM IST
Last UpdatedJan 27, 2019, 09:44 AM IST
Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal (BCCI)
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का कहना है कि टीम इंडिया को हराने के लिए विपक्षी टीमों को भारत की स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का तोड़ ढूंढना होगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दोनों मैचों में कुलदीप ने चार विकेट हॉल दर्ज किए, वहीं चहल ने दोनों वनडे मैचों में 2-2 विकेट लिए। जिसका मतलब है कि दोनों ही मैचों में भारत की स्पिन जोड़ी ने कुल 6-6 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें: ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में
भारत की जीत में कुलदीप-चहल के योगदान पर अजहरूद्दीन ने कहा, “भारतीय टीम की एक और एकतरफा जीत, खासकर कि स्पिनर का प्रदर्शन शानदार था। इस बात में कोई शतक नहीं है कि डग ब्रेसवेल ने अच्छी बल्लेबाजी की और अपना स्वाभाविक खेल खेला। लेकिन शीर्ष क्रम को भी अपना स्वाभाविक खेल खेलना था। जब तक आप कुलदीप और चहल को पढ़ने का तरीका नहीं ढूंढ लेते, तह तक आप सफल नहीं हो सकते। फिंगर स्पिनर के खिलाफ खेलना आसान है लेकिन रिस्ट स्पिनर्स के खिलाफ खेलना बेहद मुश्किल।”
ये भी पढ़ें:चेज ने झटके 8 विकेट, विंडीज की इंग्लैंड पर 381 रन की रिकॉर्ड जीत
पूर्व कप्तान ने आगे कहा, “हमारी पास बेहद अच्छी टीम है और ये पिछले 4-5 साल से इसी तरह प्रदर्शन कर रही है। केवल वनडे नहीं बल्कि हर फॉर्मेट में। दूसरी टीमों का स्तर थोड़ा गिर गया है लेकिन हम केवल मजबूत ही होते गए हैं। जो भी हमारे खिलाफ खेलेगा, नतीजा यही होगा।”
विराट कोहली को आराम देना जरूरी
गौरतलब है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों और पूरी टी20 सीरीज से आराम दिया गया है, जिससे अजहर पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने कहा, “विराट कोहली को आराम की जरूरत है। वो लंबे समय से लगातार खेल रहा है। वो लगातार रन बना रहा है और काफी सक्रिय फील्डर है, इसलिए उसे आराम देना सही है।”