• Home
  • News
  • Mohammad Hafeez decide to leave Pakistan Super League franchise Peshawar Zalmi

PSL: हफीज ने पेशावर जाल्‍मी का साथ छोड़ा, नई फ्रेंचाइजी की ओर से खेलेंगे

पिछले तीन सीजन में पेशावर जाल्‍मी फ्रेंचाइजी की ओर से खेले थे मोहम्‍मद हफीज।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 08, 2018, 05:26 PM IST

Published On Nov 08, 2018, 05:26 PM IST

Last UpdatedNov 08, 2018, 05:26 PM IST

MohammadHafeez @Getty image (file photo)

पाकिस्‍तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्‍मद हफीज पाकिस्‍तान सुपर लीग (पीएसएल) के चौथे संस्‍करण में पेशावर जाल्‍मी फ्रेंचाइजी की ओर से नहीं खेलेंगे।

पीएसएल के पिछले तीन संस्‍करणों में पेशावर जाल्‍मी का प्रतिनिधित्‍व करने वाले हफीज ने अब इस फ्रेंचाइजी को छोड़ने का फैसला लिया है। इससे साफ हो गया है कि हफीज पीएसएल के आगामी सीजन में नई फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हफीज ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल टिवटर हैंडल पर दी है। टवीट के जरिए हफीज ने पेशावर जाल्‍मी के मालिक को शुक्रिया भी कहा है।

पेशावर जाल्‍मी ने पीएसएल के दूसरे सीजन में खिताब जीता था। इस खिताबी जीत में हफीज ने अहम भूमिका निभाई थी।

4 अर्धशतक के साथ 671 रन बनाए हैं हफीज ने जाल्‍मी के लिए

मोहम्‍मद हफीज ने पेशावर जाल्‍मी की ओर से कुल 671 रन बनाए हैं जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा हफीज ने 6 पारियों में कुल 7 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

पीएसएल टी-20 लीग के चौथे संस्‍करण का आयोजन 14 फरवरी, 2019 से यूएई में होगा। लीग के आठ मैच पाकिस्‍तान में भी खेले जाएंगे जिसमें फाइनल भी शामिल है जो 17 मार्च को कराची में खेला जाएगा।हफीज इस समय न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं।

Editor's Pick