- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mohammad Hafeez threatens retirement after demotion in central contract
PCB ने कम की सैलरी, मोहम्मद हफीज ने की रिटायरमेंट की घोषणा !
मोहम्मद हफीज को PCB ने केंद्रीय अनुबंध में श्रेणी A से B में डाल दिया है।
Published On Aug 07, 2018, 07:21 PM IST
Last UpdatedAug 07, 2018, 07:21 PM IST
Mohammad Hafeez(File Photo) © Getty Images
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)ने मंगलवार को अपने खिलाड़ियों के लिए अगले तीन साल के केंद्रीय अनुबंध की सूची जारी की। इस सूची में मोहम्मद हफीज को लिस्ट A लिस्ट B में डाल दिया गया है। पाकिस्तान के डॉन न्यूज के सूत्रों के मुताबिक बोर्ड के इस फैसले से खफा होकर मोहम्मद हफीज क्रिकेट खेलना छोड़ सकते हैं। केंद्रीय अनुबंध के लिस्ट A के खिलाड़ियों को PCB सबसे ज्यादा सैलरी देता है। लिस्ट D में आने वाले खिलाड़ियों को सबसे सैलरी दी जाती है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी मैच से भी लिया था नाम वापस
मोहम्मद हफीज पाकिस्तान के लिए 200 वनडे मैचों में 6,107 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 32.83 की रही। डॉन न्यूज ने सूत्रों के मुताबिक हफीज बोर्ड के निर्णय को पक्षपातपूर्ण मानते हुए क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं। बताया गया, “जिम्बाब्वे दौरे पर मोहम्मद हफीज को कोच मिकी आर्थर ने पहले चार मैचों में प्लेइंग इलेवन का सदस्य नहीं बनाया था। जिसके बाद उन्होंने सीरीज के पांचवे वनडे मैच से खुद ही अपना नाम वापस ले लिया था।”
अनुबंध नहीं करेंगे हफीज
मोहम्मद हफीज की जगह लिस्ट A में बाबर आजम को जगह दी गई है। डाॅन न्यूज की तरफ से बताया गया है कि मोहम्मद हफीज पीसीबी के निर्णय से खफा होकर उनके साथ केंद्रीय अनुबंध नहीं करेंगे। पीसीबी में खिलाड़ियों को A से लेकर D तक चार श्रेणियों में बांटा हुआ है। मंगलवार को पीसीबी की तरफ से खिलाड़ियों के लिस्ट में बदलाव की जानकारी दी गई। बोर्ड ने अगले तीन साल के लिए सभी चार श्रेणियों में सैलरी को 25 से 30 साल तक बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाड़ियों की मैच फीस को भी 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है।