मोहम्मद कैफ ने बताया क्यों दिल्ली कैपिटल्स में टीम इंडिया के मुकाबले अच्छा खेलते हैं रिषभ पंत

रिषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं, जिसके सहायक कोच मोहम्मद कैफ हैं।

Edited By : India.com Staff |Jul 14, 2020, 03:13 PM IST

Published On Jul 14, 2020, 03:13 PM IST

Last UpdatedJul 14, 2020, 03:13 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट से मशहूर हुए रिषभ पंत के लिए साल 2019 खास नहीं रहा था। टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जा रहे पंत को प्रदर्शन में निरंतरता की कमी और खराब शॉट सेलेक्शन की वजह से फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि जब पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पंत ने अपनी टीम को कई अहम मैच दिखाए हैं लेकिन भारतीय टीम में वो इस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए हैं। दिल्ली टीम के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने हालिया इंटरव्यू में इसका कारण बताया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के चैट शो में कैफ ने कहा, “रिषभ पंत ने आजादी से खेलने वाला खिलाड़ी है। आपको बल्लेबाजी क्रम में उसकी जगह सेट करनी होगी फिर वो उसी जगह पर बल्लेबाजी करेगा और उसे खेलने के लिए ज्यादा ओवर मिलेंगे। उसे दिमाग में ये बात स्पष्ट होने की जरूरत है कि उसे ज्यादा ओवर खेलने को मिलेंगे ताकि वो ये ना सोचे कि उसे सिंगल लेने हैं या फिर डिफेंसिव खेलना है। वो एक आक्रामक बल्लेबाज है, उसे पहली गेंद से ही आक्रामक शॉट खेलने चाहिए।”

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “दिल्ली कैपिटल्स में मैंने, दादा और रिकी पॉन्टिंग ने मिलकर इस बात पर चर्चा की है कि पंत को नंबर तीन पर भेजें या नंबर चार पर। लेकिन बाद हमें हमने फैसला किया कि पंत को कम से कम 60 गेंद खेलने के लिए मिलनी चाहिए। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वो किस स्थान पर बल्लेबाजी कर रहा है, उसे आखिरी के 10 ओवर मिलने चाहिए। भारतीय टीम में अभी तक ये चीज नहीं की गई है।”

उन्होंने कहा, “वो 50 ओवर के मैच में कभी कभार 15वें ओवर में बल्लेबाजी करने आता है। एक फिनिशर और आक्रामक बल्लेबाज को यही भूमिका दी जानी चाहिए। भारतीय टीम पंत के लिए जरूरी स्लॉट ढूंढ नहीं पाई है। लेकिन आईपीएल में हमने ऐसा कर लिया है। इसी वजह से वो आईपीएल में अच्छा खेल पाता है क्योंकि वो आजादी से खेलता है।”

Editor's Pick