मोहम्‍मद कैफ ने चेन्‍नई के खिलाफ मैच में रविचंद्रन अश्विन के खेलने को लेकर दिया अहम अपडेट

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के पहले मैच के दौरान रविचंद्रन चोटिल हो गए थे.

Edited By : India.com Staff |Sep 24, 2020, 09:14 PM IST

Published On Sep 24, 2020, 09:14 PM IST

Last UpdatedSep 24, 2020, 09:14 PM IST

IPL 2020 News Hindi: दिल्ली कैपिटल्स रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin)और ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ (Delhi Capitals vs Chennai Super Kings) होने वाले मैच में खेलने पर फैसला गुरुवार को अभ्यास सत्र के बाद लेगी। टीम के सहायक कोच मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने यह बात कही। ईशांत को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच से पहले चोट लग गई थी, वहीं अश्विन को बीच मैच में चोट लगी थी।

कैफ ने ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में कहा, “अश्विन आज (गुरुवार) को अभ्यास करेंगे। इसके बाद हम फैसला करेंगे कि वह मैच के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं। हम देखते हैं कि अभ्यास सत्र कैसा जाता है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “हम उन पर करीबी निगाह रख रहे हैं। लेकिन वो कल (शुक्रवार) के मैच के लिए फिट नहीं रहते हैं तो हमारे पास अमित मिश्रा का विकल्प है जो काफी अनुभवी हैं और आईपीएल में अच्छा करते आए हैं। इसलिए यह हमारे लिए अच्छी बात है कि हमारे विकल्प तैयार है।”

कैफ ने कहा कि ईशांत अच्छे से दौड़ लगा रहे हैं और इस समय निगरानी में हैं। 39 साल के कैफ ने कहा, “हमारी टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट उनपर निगाह रखे हुए हैं। उन पर भी हम आज शाम को अभ्यास के बाद फैसला लेंगे।”

Editor's Pick