बांग्लादेशी कप्तान की हरकत से खफा मोहम्मद कैफ, बोले- ऐसा तो नहीं करना चाहिए था
बांग्लादेशी कप्तान की हरकत से खफा मोहम्मद कैफ, बोले- ऐसा तो नहीं करना चाहिए था
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा जिस तरह से रन-आउट हुए उस पर काफी विवाद हो रहा है. भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी उन लोगों में शामिल हैं जो इसे खेल भावना के खिलाफ मान रहे हैं. कैफ ने इस मामले में बांग्लादेशी कप्तान मिराज...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 14, 2026 12:13 PM IST
mohammad-kaif-salman-ali-agha
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा जिस तरह से रन-आउट हुए उस पर काफी विवाद हो रहा है. भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी उन लोगों में शामिल हैं जो इसे खेल भावना के खिलाफ मान रहे हैं. कैफ ने इस मामले में बांग्लादेशी कप्तान मिराज की हरकत को गलत बताया है.
मोहम्मद कैफ ने एक्स पर लिखा, ‘यह बिल्कुल सही नहीं था. विकेट लेने का यह तरीका किसी भी तरह से सही नहीं है. वो भी कप्तान ने ऐसा किया. युवाओं ध्यान रखो, अगर वर्ल्ड कप फाइनल भी दांव पर लगा हो तब भी वो नहीं करना जो बांग्लादेशी कप्तान ने किया. खेल बिना खेल भावना के खेल नहीं है.” कैफ ने कहा कि बांग्लादेशी कप्तान ने जो किया, वो यह नहीं करना चाहिए था.
Add Cricket Country as a Preferred Source
घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर की चौथी गेंद पर घटी. मेहदी हसन मिराज की गेंद को मोहम्मद रिजवान ने गेंदबाज की दिशा में खेला. गेंद पकड़ने की कोशिश में मिराज नॉन स्ट्राइक वाली क्रीज से बाहर खड़े सलमान अली आगा से लड़ गए. गेंद रुक गई थी इसलिए आगा ने सिंगल लेने का इरादा छोड़ दिया और गेंद खुद उठाकर मिराज को देने लगे. इतने में मिराज ने गेंद लेकर विकेट पर दे मारा. आगा क्रीज के बाहर थे और अपील के बाद उन्हें तीसरे अंपायर ने रन आउट करार दिया. आगा गेंद गेंदबाज को देने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें रन आउट दे दिया गया.
मेहदी हसन का यह बर्ताव सलमान आगा को बिल्कुल पसंद नहीं आया. वह उनसे मैदान पर ही भिड़ गए. थर्ड अंपायर द्वारा रन आउट करार दिए जाने के बाद सलमान नाखुश दिखे और पेवेलियन जाते हुए गुस्से में अपना ग्लव्स और हेलमेट फेंकते हुए दिखे.
मैच के बाद आगा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि खेल भावना होनी चाहिए. वह मेहदी को गेंद वापस देने की कोशिश कर रहे थे. ऐसी स्थिति में इसे डेड करार दिया जा सकता था.’
This is so not done. No desperation of getting wickets can justify this run out. That too from a captain. Youngsters please remember, even if the World Cup final is on the line never do what the Bangladesh skipper did. Sports without fair play is no sports. https://t.co/1N5LjEuFUK
उन्होंने कहा, ‘गेंद मेरे पैड पर और फिर मेरे बैट पर लगी. इसलिए मुझे लगा कि वह अब मुझे रन-आउट नहीं कर सकते, क्योंकि बॉल पहले ही मेरे पैड और मेरे बैट पर लग चुकी थी. मैं बस उन्हें गेंद वापस देने की कोशिश कर रहा था. मैं रन नहीं ढूंढ रहा था, लेकिन उसने पहले ही रन-आउट करने का फैसला कर लिया. मैं इसे अलग तरह से करता. मैं खेल भावना के लिए जाता. हमने पहले ऐसा कुछ नहीं किया है, और भविष्य में भी ऐसा कभी नहीं करेंगे.’
मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने माज सदाकत (75), आगा (64), और रिजवान (44) की मदद से 274 रन बनाए थे. बारिश की वजह से बांग्लादेश को डीएलएस नियम के तहत 32 ओवर में 243 का लक्ष्य दिया गया था. बांग्लादेश 114 रन पर सिमट गई और 128 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.