Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 1, 2025 9:28 PM IST

Mohammad Kaif on Mohammed Shami तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohd Shami) लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. और इसे लेकर कई पूर्व क्रिकेटर्स की राय अलग-अलग है. भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ (Mohd Kaif) ने कहा है कि वह नहीं जानते कि आखिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में शमी शामिल क्यों नहीं हैं. कैफ का मानना है कि शमी का अनुभव भारत के युवा पेस गेंदबाजी आक्रमण के लिए मददगार साबित हो सकता था.
मोहम्मद कैफ ने काह कि वह हैरान हैं कि शमी आखिर इस सीरीज के लिए भारतीय दल का हिस्सा क्यों नहीं हैं. रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम की जीत के बाद कैफ ने शमी की गैरमौजूदगी पर अपनी राय रखी. शमी चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे. उन्होंने पांच मैचों में नौ विकेट लिए थे.
इसके बाद से शमी भारतीय टीम से बाहर हैं. सिलेक्टर्स ने फिटनेस और गेम टाइम का हवाला देते हुए दाएं हाथ के इस पेसर को टीम से बाहर रखा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाज हैं. हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा इस टीम का हिस्सा हैं. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम के लिए आराम दिया गया है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इन तीन तेज गेंदबाजों ने मिलकर 27.2 ओवर में छह विकेट लिए. इन सभी तेज गेंदबाजों का इकॉनमी रेट 6.5 के करीब रहा. अपने यूट्यूब चैनल पर कैफ ने कहा कि रांची जैसी सपाट पिचों पर शमी काफी प्रभावी साबित होते.
इस पूर्व क्रिकेटर को लगता है कि हर्षित, प्रसिद्ध और अर्शदीप सिंह को शमी से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है.
कैफ (Mohammad Kaif) ने कहा, ‘यह सवाल वाजिब है. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि पिच किस तरह की है. लेकिन शमी जैसे इस गेंदबाज को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पिच सपाट है. उनके पास ऐसी प्रतिभा है कि वह सपाट पिचों पर भी विकेट हासिल कर सकते हैं. मुझे यह समझ नहीं आता कि वह क्यों नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि बुमराह और सिराज को आराम दिया गया है. युवा पेसर्स को शमी (Mohammed Shami) से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है. प्रसिद्ध, हर्षित और अर्शदीप को यह बताने वाला कोई नहीं था कि दबाव में कैसे गेंदबाजी करनी है. भारत को इसकी कमी खलेगी.’
शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल की टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने चार मैचों में पांच विकेट लिए हैं. बंगाल के पेसर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तीन मैचों में तीन विकेट लिए हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
