This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
टेस्ट सीरीज में अश्विन और जडेजा की स्पिन जोड़ी से निपटने की तैयारी कर रहा बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से इंदौर में खेला जाएगा
Written by India.com Staff
Last Published on - November 12, 2019 8:54 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में 3-2 से मात दी थी. अब दोनों टीमें टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही हैं. दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से इंदौर में होगी.
वापसी की तैयारियों में जुटे भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के साथ की प्रैक्टिस
भारतीय टीम टेस्ट मैचों में अपने स्पिन गेंदबाजों पर ज्यादा निर्भर करेगी. इन दिनों टीम इंडिया की गेंदबाजी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. बांग्लादेश के बल्लबाज मोहम्मद मिथुन का कहना है कि टेस्ट सीरीज के दौरान वे रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी से निपटने के बारे में ज्यादा चिंतित हैं.
मोहम्मद शमी, उमेश यादव और इशांत शर्मा के सीरीज के दौरान ज्यादा प्रभावी होने की उम्मीद है लेकिन मिथुन को अश्विन-जडेजा की जोड़ी से ज्यादा परेशानी दिखती है.
उन्होंने कहा, ‘हम सभी उनके गेंदबाजी लाइन अप की मजबूती को जानते हैं. हम काम कर रहे हैं कि उनके स्पिनरों से कैसे निपटें क्योंकि पहले दो दिन यह बल्लेबाजों के मुफीद होगी लेकिन इसके बाद उनके स्पिनर अहम हो जायेंगे क्योंकि वे प्रतिद्वंद्वी टीम को परेशानी में डालने की कोशिश करेंगे. ’
Syed Mushtaq Ali T20: दीपक चाहर ने तीन दिन में ली दो हैट्रिक, एक ओवर में चटकाए 4 विकेट
मिथुन ने कहा, ‘हम उनसे निपटने के लिये कुछ तकनीकी पहलुओं पर काम करने पर ध्यान लगा रहे हैं. ’ वे उम्मीद कर रहे हैं कि उनके बल्लेबाजी कोच नील मैकेंजी भारतीय स्पिनरों से निपटने में उनकी मदद करेंगे.उन्होंने कहा, ‘तकनीकी चीजें ड्रेसिंग रूम में ही रहने दीजिए. ’
प्रतिद्वंद्वी टीम की कमजोरी के बजाय फोकस अपनी मजबूती ध्यान देने का
भारत की कमजोरी के बारे में पूछने पर मिथुने न कहा कि वह प्रतिद्वंद्वी की कमजोरी के बजाय अपनी मजबूती पर ध्यान देने को तरजीह देते हैं.
उन्होने कहा, ‘हम उनकी कमजोरी पर ध्यान लगाने के बजाय अपनी ताकत पर ध्यान लगा रहे हैं क्योंकि उनकी सरजमीं पर (हालिया प्रदर्शन को देखते हुए) उनके खिलाफ कोई भी टीम अच्छा नहीं कर सकती. हम यहां अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं. निश्चित रूप से यह आसान नहीं होगा और हमें सचमुच कड़ी मेहनत करनी होगी. ’
मिथुन ने कहा, ‘भारत के पास जो पांच गेंदबाज हैं, हम किसी को भी हल्के में नहीं ले सकते क्योंकि ये विश्व स्तरीय हैं. ’सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा.
