add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: अंपायर के फैसले पर भड़के थे मोहम्मद नबी, आईसीसी ने दी सजा

अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर में गेंदबाज लुंगी एनगिडि की कलाई पर बंधे बैंड को लेकर नबी की अंपायर से लंबी बहस हो गई थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 12, 2026 3:55 PM IST

Mohammad Nabi fined: अफगानिस्तान के अनुभवी हरफनमौला मोहम्मद नबी पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिये मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर की है जब गेंदबाज लुंगी एनगिडि की कलाई पर बंधे बैंड को लेकर नबी की अंपायर से लंबी बहस हो गई.

आईसीसी ने एक बयान में कहा, नबी ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2 . 4 का उल्लंघन किया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन नहीं करने के संबंध में है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मोहम्मद नबी पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया

मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, तीसरे अंपायर नितिन मेनन और चौथे अंपायर के.एन. अनंथापद्मनाभन ने आरोप लगाया था. नबी पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया, नबी ने आरोप और सजा स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में अफगानिस्तान को मिली हार

रहमानुल्लाह गुरबाज की विस्फोटक पारी के बावजूद अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को सांस रोक देने वाले मुकाबले में दूसरे सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 187 रन बनाए थे, इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 187 रन पर आउट हो गई और मैच सुपर ओवर में चला गया.

पहला सुपर ओवर भी टाई रहा. साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने सुपर ओवर किया जिसमें अफगानिस्तान ने 17 रन बना, इसमें अजमतुल्लाह उमरजई का एक छक्का और दो चौके शामिल थे, साउथ अफ्रीका ने फजलहक फारुकी के ओवर में एक विकेट पर 17 रन बनाए, ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर स्कोर बराबर किया.

उमरजई दूसरा सुपर ओवर करने के लिए आए जिसमें साउथ अफ्रीका ने डेविड मिलर के दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाए. इसके बाद साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं दिया और मोहम्मद नबी को आउट किया, गुरबाज ने इसके बाद लगातार तीन छक्के लगाए लेकिन आखिरी गेंद पर वह आउट हो गए.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/