ऑस्ट्रेलिया से हारने के तुरंत बाद मोहम्मद नबी ने छोड़ी अफगानिस्तान टीम की कप्तानी

अफगानिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीत सकी और टीम के इस खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए मोहम्मद नबी ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 04, 2022, 07:22 PM IST

Published On Nov 04, 2022, 07:22 PM IST

Last UpdatedNov 04, 2022, 07:22 PM IST

TWITTER

ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार को एडिलेड में T20 वर्ल्ड कप 2022 के 38वें मुकाबले में अफगानिस्तान को महज 4 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही अफगानिस्तान का टूर्नामेंट सफर समाप्त हो गया। अफगानिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीत सकी और टीम के इस खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए मोहम्मद नबी ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। मोहम्मद नबी ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों के हार के तुरंत बाद ट्विटर पर कप्तान पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया।

 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मोहम्मद नबी ने अपनी ट्विटर पोस्ट में लिखा, “हमारी T20 वर्ल्ड कप यात्रा समाप्त हो गई है। जो हमें रिजल्ट मिले न तो हमें और न ही हमारे समर्थकों को उसकी उम्मीद थी। हम भी उतने ही निराश हैं जितने आप मैचों के रिजल्ट से हैं। पिछले एक साल से हमारी टीम की तैयारी उस लेवल की नहीं थी जो एक कप्तान चाहता है या किसी बड़े टूर्नामेंट के लिए काफी होती है। इसके अलावा पिछले कुछ दौरों पर टीम प्रबंधन, चयन समिति और मेरे बीच उस तरह का तालमेल नहीं था जो टीम को बैलेंस दे सके। इसलिए, मैं कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर रहा हूं। जब तक प्रबंधन और टीम को मेरी आवश्यकता होगी तब तक मैं अपने देश के लिए खेलता रहूंगा।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं हर एक फैन दिल से धन्यवाद देता हूं जो बारिश के बावजूद स्टेडियम में मैच देखने आए और जिन्होंने दुनिया भर में हमें सपोर्ट किया। आपका प्यार वास्तव में हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अफगानिस्तान जिंदाबाद।”

गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप 2022 में अफगानिस्तान ने 5 मैच खेले जिसमें 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा। 2 मैच बारिश के कारण नहीं खेले जा सके।

Editor's Pick