- क्रिकेट न्यूज़
- News
- mohammad nabi unbeaten 49 helps Afghanistan to beat Ireland by 5 wickets
अफगानिस्तान ने पहले टी20 में आयरलैंड को 5 विकेट से हराया
मोहम्मद नबी और नजीबुल्लाह जादरान ने 86 रन की अटूट साझेदारी कर अफगानिस्तान को आयरलैंड पर 5 विकेट से जीत दिलाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी।
Published On Feb 21, 2019, 10:05 PM IST
Last UpdatedFeb 21, 2019, 10:05 PM IST
mohammad nabi@ians
भारत के देहरादून में खेले जा रहे मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 3 टी20 मुकाबलों की सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से जीत हासिल की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आयरलैंड की टीम ने 6 विकेट पर 132 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में आफगानिस्तान ने 4 गेंद रहते ही 5 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
मोहम्मद नबी और नजीबुल्लाह जादरान ने 86 रन की अटूट साझेदारी कर अफगानिस्तान को आयरलैंड पर 5 विकेट से जीत दिलाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी। नबी ने नाबाद 40 जबकि जादरान ने नाबाद 40 रन की पारी खेली और जीत दिलाकर ही वापस लौटे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम ने जॉर्ज हेनरी डॉकरेल, स्टुअर्ट पोयंटर और कप्तान पॉल स्टर्लिंग की पारी की बदौलत अफगानिस्तान के खिलाफ 132 रन का स्कोर खड़ा किया।
आयरलैंड के लिए जॉर्ज हेनरी डॉकरेल और स्टुअर्ट पोयंटर ने नाबाद पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। डॉकरेल ने 28 गेंद पर 34 जबकि पोयंटर 28 गेंद पर 31 रन की नाबाद पारी खेली।
अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी और राशिद खान ने दो-दो विकेट हासिल किए। नबी ने 4 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट निकाले जबकि राशिद ने 21 रन खर्च कर इतने ही विकेट हासिल किए।