• Home
  • News
  • Mohammad Saifuddin wants to play supporting role to Mustafizur Rahman in death overs

मैं मुस्‍तफिजुर रहमान भाई के साथ 'डेथ ओवर्स' में करना चाहता हूं गेंदबाजी : मोहम्‍मद सैफुद्दीन

बांग्‍लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 25, 2018, 01:19 PM IST

Published On Oct 25, 2018, 01:19 PM IST

Last UpdatedOct 25, 2018, 01:19 PM IST

Mohammad Saifuddin @ AFP

Mohammad Saifuddin (File Photo) © AFP

बांग्‍लादेश ने बुधवार को जिम्‍बाब्‍वे को दूसरे वनडे मैच में हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से कब्‍जा कर लिया है। दूसरे मैच में मेजबान टीम को सात विकेट से जीत मिली अन्‍य खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ऑलराउंडर मोहम्‍मद सैफुद्दीन को टीम में जगह दी गई। तीन विकेट निकाल उन्‍होंने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले सीरीज के पहले वनडे के दौरान भी सैफुद्दीन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

सैफुद्दीन ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत पिछले साल अक्‍टूबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में की थी। इस दौरान वो काफी महंगे साबित हुए थे। मोहम्‍मद सैफुद्दीन ने कहा, “मैंने गेंदबाजी के मानसिक पहलू पर काफी काम किया है। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी की अप्रोच को लेकर मैंने कई खिलाड़ियों से भी बात की। इस स्‍तर पर मैं पहले काफी महंगा साबित हो चुका हूं। जो भी मैंने इस मैच में किया आगे भी इसे जारी रखना चाहूंगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैफुद्दीन ने कहा, “मैच के दौरान मैं चाहता था कि मार्श भाई (मशरफे मुर्तजा) मुझे वापस गेंदबाजी अटैक पर लाए। मुझे रुबल हुसैन की जगह टीम में मौका दिया गया है इसलिए मैं इस मौके को भुनाते हुए अच्‍छा प्रदर्शन करना चाहता था ताकि सभी की नजरें मेरे खेल पर जाए।”

उन्‍होंने कहा, “मैं डेथ ओवरों में रन रेट को काबू में रखने के लिए मुस्‍तफिजुर रहमान का पूरा समर्थन करना चाहता हूं। मैं अंडर-15 और अंडर-17 क्रिकेट खेलते हुए डेथ ओवरों में काफी गेंदबाजी कर चुका हूं। मैंने अपने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया है। मैं अक्‍सर मेहदी हसन और मुस्‍तफिजुर भाई जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से बात करता रहता हूं। जो भी मैं सीखता हूं उसे अपने खेल के दौरान अमल में लाने का प्रयास करता हूं।”

Editor's Pick