शमी ने आखिरी ओवर में हैट्रिक बना भारत को दिलाई 11 रन से रोमांचक जीत

भारत ने अफगानिस्‍तान को दिया 225 रन का लक्ष्‍य

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 22, 2019, 01:52 PM IST

Published On Jun 22, 2019, 01:52 PM IST

Last UpdatedJun 22, 2019, 01:52 PM IST

टीम इंडिया के फैन अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व कप मुकाबले से पहले अपनी शुभकामनाएं देते नजर आए। कुछ फैंस हाथों में टीम के लिए खास संदेश था तो एक के पास भारतीय कप्तान विराट कोहली के मां के नाम प्यारा का संदेश था।

टीम इंडिया के सबसे बड़े फैन सुधीर गौतम जो भारत का हौसला बढ़ाने हर जगह मौजूद होते हैं। हमने आपको उनसे मिलवाया भी था और अब देखिए अफगानिस्तान के मुकाबले से पहले उनके चीयर करने का ये खास अंदाज।

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने पहुंची भारत आर्मी । देखिए, किस जोश में नजर आ रहे हैं भारत आर्मी के सभी सदस्य।

कप्तान विराट कोहली की टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है। पहले साउथ अफ्रीका फिर मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद भारत ने मैदान के सबसे बड़े विरोधी पाकिस्तान को मात दी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका था। भारतीय टीम एक हफ्ते बाद विश्व कप में एक बार फिर से मैदान पर उतरने को तैयार है। पिछले शनिवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। एक और एशियन टीम अफगानिस्तान के खिलाफ भारत जीत दर्ज करने को तैयार है। भारत औऱ अफगानिस्तान के मैच के पल पल की अपटेड लेकर हम आपके साथ जुड़ रहे हैं। इस लाइव अपडेट में आपको सिर्फ मैच का ताजा हाल ही नहीं पता चलेगा बल्कि बताएंगे साउथम्पटन में घट रही हर छोटी बड़ी बात।

Editor's Pick