- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mohammad Shahzad cries foul, Afghanistan Cricket Board CEO says keeper injured
शाहजाद जो कह रहे हैं, वो पूरी तरह से गलत है: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी असदुल्लाह खान ने "शाहजाद) जो कह रहे हैं वो पूरी तरह से गलत है।''
Published On Jun 10, 2019, 08:49 PM IST
Last UpdatedJun 10, 2019, 08:49 PM IST
Mohammad Shahzad
आईसीसी विश्व कप से बाहर हुए अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शाहजाद पर विवाद गहराता जा रहा है। विश्व कप से बाहर किए जाने के बाद शाहजाद ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) पर निशाना साधा तो बोर्ड की तरफ से भी इसपर प्रतिक्रिया आई।
एसीबी ने छह जून को कहा था कि राष्ट्रीय टीम के विकेटकीपर शाहजाद घुटने में चोट के कारण आईसीसी विश्व कप-2019 में नहीं खेल पाएंगे। इसके बाद शाहजाद ने बोर्ड के इस बयान पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
पढ़ें : मैं खेलने के लिए फिट हूं, ACB ने मेरे खिलाफ साजिश की: शहजाद
31 साल के इस सलामी बल्लेबाज ने कहा है कि उनका घुटना चोटिल था लेकिन वह आराम करने के बाद आराम से खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अभ्यास सत्र में उन्हें बोर्ड के उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने के फैसले के बारे में पता चला। शाहजाद ने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों को भी इस बारे में पता नहीं था, लेकिन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी असदुल्लाह खान ने मीडिया में कुछ और बयान दिया है।
उन्होंने कहा, “वह (शाहजाद) जो कह रहे हैं वो पूरी तरह से गलत है, क्योंकि आईसीसी के पास मेडिकल रिपोर्ट दाखिल की गई है और इसी के बाद उनके विकल्प के नाम का ऐलान किया गया। टीम एक अनफिट खिलाड़ी को नहीं उतार सकती। मैं समझता हूं कि वह विश्व कप से बाहर होने के कारण निराश हैं, लेकिन टीम फिटनेस के मुद्दे पर समझौता नहीं कर सकती।”
पढ़ें:-2011 विश्व कप के नायक युवराज सिंह ने किया संन्यास का ऐलान
शाहजाद के स्थान पर इकराम अली खिल के नाम का ऐलान किया गया था। शाहजाद फॉर्म में नहीं थे और विकेट के पीछे भी ज्यादा सफल नहीं हो पा रहे थे। विश्व कप में अफगानिस्तान को अपना अगला मैच 15 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। अफगानिस्तान ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में हार हुई है।