add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मोहम्मद शहजाद ने 12 गेंद पर जड़ा अर्धशतक, 4 ओवर में बने 96 रन

बुधवार को शहजाद ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में धमाकेदार पारी खेल राजपूत की टीम को सिंधीज पर 10 विकेट की जीत दिलाई।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 22, 2018 9:23 AM IST

अफगानिस्तानी विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने यूएई में खेली जा रही टी10 लीग में महज 12 गेंद पर अर्धशतक जमा सनसनी फैला दी। बुधवार को शहजाद ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में धमाकेदार पारी खेल राजपूत की टीम को सिंधीज पर 10 विकेट की जीत दिलाई।

राजपूत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंधीज की टीम ने शेन वॉटसन के 42 रन की बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 94 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजपूत के ओपनर मोहम्मद शहजाद और ब्रेंडन मैक्कुलम ने बिना कोई विकेट खोए महज 4 ओवर में ही 96 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुनाफ पटेल ने झटके तीन विकेट

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने संन्यास के बाद पहला मुकाबला खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट हासिल किए। पटेल ने दो ओवर में 20 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए।

शहजाद ने परेरा के ओवर में बनाए 30 रन

सिंधीज की गेंदबाजी के तीसरे ओवर में थिसारा परेरा के ओवर में शहजाद ने 30 रन बटोर मैच का रुख पलट दिया। परेरा को शहजाद ने पहली और दूसरी गेंद पर दो शानदार छक्के लगाए इसके बाद चौका और फिर छक्का लगाते हुए सनसनी मचा दी। ओवर के आखिरी दो गेंद पर भी अफगानी बल्लेबाज ने दो चौके जमाए। इस एक ओवर में उन्होंने सिर्फ चौके छक्के की मदद से 30 रन बना डाले।

शहजाद का आतिशी अर्धशतक

राजपूत की तरफ से ओपनिंग करने आए मोहम्मद शहजाद ने रनों की बरसात करते हुए महज 12 गेंद पर पचास रन बना अपना अर्धशतक पूरा किया। शहजाद ने 16 गेंद पर 74 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के लगाए और 6 चौका भी मारा ।