×

अफगानिस्तान ने जिंबाब्वे को चार विकेट से हराया

मोहम्मद शहजाद ने खेली 131* रनों की मैच जिताउ पारी, अफगानिस्तान सीरीज में 2-0 से आगे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 30, 2015 2:10 PM IST

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने टीम को जिताने वाली शतकीय पारी खेली © IANS (File Photo)
विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने टीम को जिताने वाली शतकीय पारी खेली © IANS (File Photo)

शारजहां में हुए अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले को अफगानिस्तान ने जीत लिया है। अफगानिस्तान ने इस मैच में जिंबाब्वे को चार विकेट से हराया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अफगानिस्तान के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने शानदार शतक जमाते हुए 131 रनों की मैच जिताउ पारी खेली। इस पारी में शहजाद ने 7 चौके और 8 छक्के जमाए। शहजाद को उनकी इस शानदार पारी के लिये ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। अफगानिस्तान ने सीरीज के पहले मुकाबले में भी जिंबाब्वे को 49 रनों से हराया था। ALSO READ: जिंबाब्वे बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे मैच का फुल स्कोरकार्ड

दूसरे वनडे मैच में जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए। जिंबाब्वे के लिये पीटर मूर और क्रेग इरविन ने अर्धशतकीय पारी खेली। अफगानिस्तान के लिये दौलत जादरान ने 3 विकेट चटकाए जबकि मोहम्मद नबी और रोखान बरकाजाई को दो-दो सफलताएं हाथ लगी। 254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज नूर अली जादरान और मोहम्मद शहजाद ने शानदार शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिये 82 रन जोड़ दिये। सिंकदर रजा ने नूर अली को 31 रनों के योग पर इरविन के हाथो कैच करा कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मोहम्मद नबी ने शहजाद का अच्छा साथ निभाते हुए टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। 33 रन के योग पर नबी रन आउट हो गए। इसके बाद अफगानिस्तान टीम ने जल्दी-जल्दी चार विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसती दिखी। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज शहजाद ने एक छोर संभालते हुए ना सिर्फ शतक जमाया बल्कि टीम को जीत की मंजिल तक भी पहुंचाया। जिंबाब्वे के लिए चिगंबुरा सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होने 3 विकेट चटकाए। ALSO READ: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट का फुल स्कोरकार्ड

TRENDING NOW