इंग्लैंड से वापस लौटते ही मोहम्मद शमी ने खरीद डाली शानदार लग्जरी स्पोर्ट्स कार, कीमत उड़ा देगी होश

मोहम्मद शमी आखिरी बार भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर नजर आए थे। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने मेजबान टीम के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट में दो विकेट चटकाए थे और फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज में चार विकेट अपने नाम किए थे।

Edited By : Vanson Soral |Jul 23, 2022, 01:48 PM IST

Published On Jul 23, 2022, 01:48 PM IST

Last UpdatedJul 23, 2022, 01:48 PM IST

Amit Garg/linkedin

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के घर में एक शानदार लग्जरी स्पोर्ट्स कार का आगमन हुआ है। शमी ने लाल रंग की एक जगुआर (Jaguar F Type) कार खरीदी है जिसकी कीमत 98.13 लाख रुपये बताई जा रही है। शमी का इस जगुआर कार के साथ एक फोटो भी वायरल हो रही है जिसमें वह कार की चाभी लेते हुए नजर आ रहे हैं।

शिवा मोटर्स के निदेशक अमित गर्ग ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर शमी की नई कार की डिलीवरी लेते हुए फोटोज शेयर की। वहीं, शमी ने गर्ग को एक ऑटोग्राफ वाली गेंद भी भेंट की। शमी ने इससे पहले जून में रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 खरीदी थी और अपनी नई बाइक की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की थीं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शमी की इस कार की खासियत की बात करें तो जगुआर एफ-टाइप में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। यही वजह है कि इसका पावरफुल इंजन 295 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार को 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में महज 5.7 सेकेंड लगते हैं और इसकी टॉप स्पीड 250 kmph है।

मोहम्मद शमी आखिरी बार भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर नजर आए थे। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने मेजबान टीम के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट में दो विकेट चटकाए थे और फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज में चार विकेट अपने नाम किए थे।

टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज खेल रही है जिसमें मोहम्मद शमी के अलावा विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। जबकि कप्तान रोहित शर्मा केवल T20I सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

Editor's Pick