IND vs ENG, 2nd ODI: मोहम्मद शमी ने जोस बटलर का शिकार करने के साथ ही रच दिया इतिहास

मोहम्मद शमी ने दूसरे वनडे मुकाबले में कप्तान जोस बटलर को आउट करने के साथ ही एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया।

Edited By : Vanson Soral |Jul 14, 2022, 07:25 PM IST

Published On Jul 14, 2022, 07:25 PM IST

Last UpdatedJul 14, 2022, 07:25 PM IST

bcci

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लॉर्डस में दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को महज 4 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। शमी ने अपने छठे ओवर की चौथी गेंद को ऑफ स्‍टंप पर फेंका। शमी की धीमी गति की फुलर गेंद को बटलर फ्लिक करना चाहते थे लेकिन गेंद पैड से लगकर सीधा स्‍टंप्‍स में जा घुसी। इस तरह इंग्लैंड के चौथे विकेट का पतन हो गया। वहीं, मोहम्मद शमी ने जोस बटलर को आउट करने के साथ ही एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया।

दरअसल, मोहम्मद शमी ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जोस बटलर को 5वीं बार अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही शमी वनडे में बटलर को सबसे ज्यादा आउट करने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉकनर को पछाड़ते हुए ये उपलब्धि अपने नाम की। इससे पहले फॉकनर ने वनडे में 4 बार इंग्लैंड के कप्तान बटलर को 4 बार आउट करने का कमाल किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वनडे में जोस बटलर को मोहम्मद शमी ने सात पारियों में 5वीं बार आउट किया है। शमी के खिलाफ बटलर का औसत सिर्फ 11 का है।

वनडे में सबसे ज्यादा बार मोहम्मद शमी का शिकार बने बल्लेबाज

  • जोस बटलर – 5 (11: औसत)
  • रॉस टेलर – 4 (19.3 औसत)
  • शे होप – 4 (21.3 औसत)

इंग्लैंड की कप्तानी संभालने के बाद से जोस बटलर:-

0 (1)
4 (5)
18 (9)
30 (32)
4 (5)

Editor's Pick