मोहम्मद शमी ने एक इनिंग में चटकाए आठ विकेट, सेलेक्टर्स को दिखाया आईना
मोहम्मद शमी ने एक इनिंग में चटकाए आठ विकेट, सेलेक्टर्स को दिखाया आईना
शमी ने भारत के लिए साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में अपना आखिरी मुकाबला खेला था. लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद भी मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में लगातार इग्नोर किया जा रहा है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 17, 2026 8:29 PM IST
Mohammed Shami
Mohammad Shami eight wicket haul: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में कहर बरपा दिया. जम्मू कश्मीर के खिलाफ बंगाल के लिए खेलते हुए मोहम्मद शमी ने पहली पारी में आठ विकेट अपने नाम किए. उनकी इस घातक गेंदबाजी से बंगाल ने जम्मू कश्मीर को पहली पारी में बढ़त लेने से रोका, हालांकि आकिब नबी और सुनील कुमार की घातक गेंदबाजी से जम्मू कश्मीर की टीम बंगाल के खिलाफ जीत की दहलीज पर पहुंच गई है.
दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 198 रन से करने वाली जम्मू-कश्मीर की पारी को शमी के तेज और अनुशासित स्पेल ने झकझोर दिया. पूरी तरह फिट नहीं होने और 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के आसपास गेंदबाजी करने के बावजूद शमी ने पांचवें स्टंप की लाइन पर सटीक सीम मूवमेंट से कहर बरपाया. उन्होंने आबिद मुश्ताक (27) और कन्हैया वधावन (29) को आउट कर इस सत्र में अपना तीसरा और प्रथम श्रेणी करियर का 15वीं बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
शमी ने चटकाए आठ विकेट
मोहम्मद शमी ने 22.1 ओवर में तीन मेडन के साथ 90 रन देकर आठ बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. शमी की गेंदबाजी की मदद से बंगाल ने जम्मू कश्मीर को 302 रन पर पहली पारी में रोक दिया.
An 8️⃣-wicket masterpiece 🫡
Watch 🎥
Mohd. Shami wreaks havoc with his career-best First Class figures of 8/90 🔥
मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक सात मैच में 36 विकेट अपने नाम किए हैं. इससे पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 16 और विजय हजारे ट्रॉफी में 15 विकेट हासिल किए थे.
सेलेक्टर्स को दिखाया आईना
मोहम्मद शमी ने इस प्रदर्शन से सेलेक्टर्स को आईना दिखाया है. उन्होंने भारत के लिए साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में अपना आखिरी मुकाबला खेला था. लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद भी मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में लगातार इग्नोर किया जा रहा है. वह टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने गए.
आकिब नबी के दमदार प्रदर्शन से जम्मू कश्मीर फाइनल के करीब
आकिब नबी के हरफनमौला खेल ने भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी को फीका कर दिया. मैच में नौ विकेट लेने वाले नबी ने जम्मू कश्मीर की पहली पारी में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 42 रन की अहम पारी खेली, जिससे बंगाल की टीम बड़ी बढ़त लेने में नाकाम रहे. बंगाल की पहली पारी में 328 रन के जवाब में जम्मू कश्मीर की पहली पारी 302 रन पर सिमटी. पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले नबी ने दूसरी पारी में भी चार विकेट झटके जिससे बंगाल की टीम दूसरी पारी में महज 25.1 ओवर में 99 रन पर आउट हो गयी और जम्मू कश्मीर को जीत के लिए महज 126 रन का लक्ष्य मिला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर ने स्टंप्स तक दो विकेट पर 43 बना लिए थे, टीम को जीत के लिए अब भी 83 रन की दरकार है और दो दिन का खेल शेष है. जम्मू-कश्मीर ने शुभम खजूरिया (एक) और यावर हसन (छह) के विकेट लगातार ओवरों में आकाश दीप की गेंद पर गंवा दिए, लेकिन बाएं हाथ के शुभम पुंडीर 37 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद लौटे और बेहद संयमित दिखे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.