add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सिर पर पगड़ी, गले में माला...मोहम्मद शमी के नए लुक से हैरान हुए फैंस, पूछा- शादी कर रहे हैं क्या ?

Mohammad Shami New Look: सिर पर पगड़ी और माला देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मोहम्मद शमी की दूसरी शादी को लेकर सवालों की बौछार कर दी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 19, 2024 9:07 PM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट की वजह से फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं. मोहम्मद शमी को हाल में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिसके बाद फैंस ने उनकी दूसरी शादी को लेकर सवाल करने शुरू कर दिया.

मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया एक्स पर तीन तस्वीरें पोस्ट की है. इस पोस्ट में वह पगड़ी और माला पहने नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ कैप्शन में शमी ने लिखा, मेरे सभी दोस्तों का धन्यवाद, आप लोगों ने मेरा इतना स्वागत किया. इस पोस्ट के साथ वेलकम होम और फ्रेंडस हैशटैग लगाया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कहा जा रहा है अर्जुन अवॉर्ड पाने के बाद घर लौटने पर मोहम्मद शमी का ग्रैंड स्वागत किया गया, यह उसकी ही तस्वीर है. मगर शमी के सिर पर पगड़ी और माला देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल पूछने शुरू कर दिए. सोशल मीडिया ने शमी की दूसरी शादी को लेकर सवालों की बौछार कर दी.

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से वापसी कर सकते हैं शमी

मोहम्मद शमी फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं, वह वनडे विश्व कप के बाद से भारत के लिए नहीं खेले हैं. वह ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए मोहम्मद शमी का चयन नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से वापसी कर सकते हैं