This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एशिया कप से हुए बाहर
समी की जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 20, 2016 5:15 PM IST


लंबे समय से चोट से जूझ रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद समी एशिया कप से बाहर हो गए हैं। इस बात की घोषणा शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने की। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने एक बयान जारी कर कहा, “बीसीसीआई की स्वास्थ्य टीम ने समी के एशिया कप से बाहर होने की पुष्टि की है। यह फैसला उन्हें चोट से उबरने के लिए समय देने के दृष्टिकोण से लिया गया है।” समी को पिछले महीने आस्ट्रेलिया दौरे पर बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई थी जिसके कारण उन्हें स्वदेश वापस लौटना पड़ा था। ये भी पढ़ें: डॉन ब्रैडमैन के बाद सचिन तेंदुलकर सबसे महान खिलाड़ी: रिकी पोंटिंग
पहले उन्हें चार से छह सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई थी, लेकिन स्वास्थ्य टीम का मानना है कि उन्हें चोट से उबरने के लिए अभी और समय चाहिए। समी की जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है। ये भी पढ़ें: जब क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को मिला प्यार में धोखा
बयान में आगे कहा गया, “अखिल भारतीय मुख्य चयन समिति ने समी की जगह भुवनेश्वर कुमार के नाम की घोषणा की है।” समी अंतिम बार विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे।
TRENDING NOW
एशिया कप की शुरुआत 24 फरवरी से बांग्लादेश में हो रही है। टीम इंडिया अपना पहला मैच बांग्लादेश से खेलेगा। आपको बता दें कि अभी हाल ही में भारतीय दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम को टीम इंडिया ने टी20 मैचों में 2-1 से हराया था। उससे पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के सरजमीं पर 3-0 से करारी शिकस्त दी थी। टी20 मैचों को लगातार जीत कर टीम इंडिया के इरादे बेहद मजबूत है और वो अपना पहला मैच किसी भी हाल में जीतने की कोशिश करेगा।
