न्यूजीलैंड के हौसले पस्त करने वाले मोहम्मद शमी बेटी की तस्वीर देख फफक पड़े, बोले- beta love you so much

शमी मैदान में तो जरूर बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह अपने परिवार को काफी मिस कर रहे हैं.

Edited By : India.com Staff |Jan 31, 2020, 12:24 PM IST

Published On Jan 31, 2020, 12:24 PM IST

Last UpdatedJan 31, 2020, 12:24 PM IST

नई दिल्लीः भारत न्यूजीलैंड के दौरे पर है और टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. भारत ने हैमिल्टन में खेले गए मैच में रोमांचक जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली. भारत की जीत में अहम किरदार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने निभाया. एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत मैच हार जाएगा क्योंकि न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में मात्र नौ रन चाहिए थे.

मोहम्मद शमी ने एक छक्का खाने के बावजूद शानदार तरीके से मैच टाई करा दिया. शमी मैदान में तो जरूर बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह अपने परिवार को काफी मिस कर रहे हैं. इन दिनों सोशल मीडिया में एक शमी की बेटी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने बेटी के लिए एक खास मैसेज लिखा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल, मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इन दिनों अपनी बेटी को काफी मिस कर रहे हैं. जिसके चलते वेलिंग्टन में खेले जाने वाले मैच से पहले शमी ने अपनी बेटी आयरा की एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी है और इसमें वह काफी क्यूट लग रही हैं.

शमी ने फोटो के साथ  एक प्यारा सा मेसेज भी लिखा है. शमी ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत प्यारी लग रही हो बेटा. मैं आपको बहुत प्यार करता हूं. भगवान आपका भला करे. प्यारी बेटी जल्द मिलते हैं.’

भारत और न्यूजीलैंड  के बीच वेलिंग्टन (Wellington) के स्काई स्टेडियम (Sky Stadium) में आज चौथा मुकाबला खेला जाना है. भारत पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुका लेकिन न्यूजीलैंड के सम्मान के हिसाब से बचे दोनों मैच काफी अहम है. यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि भारत क्लीन स्वीप कर पाता है या फिर न्यूजीलैंड भारत को रोक पाती है या नहीं.

Editor's Pick