add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक को सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल किया जा रहा है ?

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक के समर्थन में उतरे लोग, ट्रोलर्स को दे रहे जवाब

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 4, 2023 10:56 AM IST

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. दोनों क्रिकेटर्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, हालांकि कई यूजर्स दोनों क्रिकेटर्स के समर्थन में खड़े हैं. दरअसल इस चर्चा की वजह वायरल हो रहा एक वीडियो है, इस वीडियो में मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक तिलक लगाने से मना कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो:

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वायरल हो रहा है वीडियो एक होटल का बताया जा रहा है, जहां टीम इंडिया के खिलाड़ियों के स्वागत में महिलाएं तिलक लगा रही है. इस वीडियो में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक के अलावा भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, हरि प्रसाद मोहन ने भी तिलक नहीं लगवाया, मगर मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक के तिलक नहीं लगाने के बाद कुछ यूजर्स उन्हें टारगेट कर रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सिराज और उमरान ने तिलक नहीं लगाकर देश का अपमान किया है. हालांकि कई यूजर्स मजबूती से दोनों खिलाड़ियों के पक्ष में खड़े हैं और ट्रोल करने वालों को जवाब दे रहे हैं.

यहां देखें सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया: