रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल खिताब जीतने का सपना फिर टूट गया। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के दूसरे क्वॉलिफायर में उसे राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर बैंगलोर की टीम 157 रन ही बना सकी। विराट कोहली सिर्फ सात रन बना सके। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की सेंचुरी की मदद से आसानी से मुकाबला अपने नाम किया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इस सीजन में अपने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर वानिंडु हसरंगा के नाम अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सिराज सबसे ऊपर आ गए। दूसरे क्वॉलिफायर में सिराज काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने दो ओवरों में 31 रन दिए।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सिराज के दो ओवरों में तीन छक्के लगे। इसके साथ ही सिराज के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया। वह आईपीएल के इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए जिन पर एक सीजन में 30 छक्के लगे हों।
सिराज की गेंदों पर इस सीजन में 31 छक्के पड़े हैं। वहीं श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंडू हसरंगा के सिर पर पर्पल कैप है। हालांकि दोनों ने 26 विकेट लिए हैं।
एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
मोहम्मद सिराज- 31 (2022)
वानिंडु हसरंगा- 30 (2022)
ड्वेन ब्रावो – 29 (2018)
युजवेंद्र चहल-28 (2015)