add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बॉलिंग में हुई पिटाई तो बौखलाए मोहम्मद सिराज, बल्लेबाज फिल सॉल्ट से भिड़े, देखें वीडियो

सिराज गेंद फेंकने के बाद सॉल्ट के पास पहुंच गए, जिसके बाद दोनों में तीखी बहस होने लगी. सॉल्ट ने कुछ कहा, जिसके बाद मोहम्मद सिराज सॉल्ट को उंगली दिखाते नजर आए

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - May 6, 2023 11:55 PM IST

आईपीएल 2023 में शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से जीत दर्ज की. आरसीबी ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य रखा था, दिल्ली ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस मैच के दौरान आरसीबी के गेंदबाज मोहम्मद सिराज और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज फिल सॉल्ट के बीच जबरदस्त भिड़त हो गई. डेविड वॉर्नर और अंपायर के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ.

आरसीबी के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली ने विस्फोटक शुरुआत की थी. चार ओवर में दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 41 रन बना लिए थे. फिल सॉल्ट और डेविड वॉर्नर की जोड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही थी. मोहम्मद सिराज पारी का पांचवां ओवर लेकर गेंदबाजी करने आए थे. सिराज के ओवर की पहली गेंद बल्ले का टॉप एज लेकर छक्का चली गई. वहीं दूसरी गेंद को सॉल्ट ने कवर पर छक्का जड़ दिया. सॉल्ट ने सिराज की ओवर की तीसरी गेंद को मिड विकेट पर चौका जड़ा. पहली तीन गेंदों पर 14 रन बनने के बाद मोहम्मद सिराज ने अगली गेंद पटकी हुई फेंकी, जो सॉल्ट के सिर के ऊपर से निकल गई. सॉल्ट ने इस गेंद पर भी शॉट खेलने की कोशिश की, मगर उसमें वह कामयाब नहीं हुए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिराज गेंद फेंकने के बाद सॉल्ट के पास पहुंच गए, जिसके बाद दोनों में तीखी बहस होने लगी. सॉल्ट ने कुछ कहा, जिसके बाद मोहम्मद सिराज सॉल्ट को उंगली दिखाते नजर आए, अंपायर और दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे डेविड वॉर्नर ने बीच बचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ.

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 55 रन, फाफ डू प्लेसिस के 45 रन और महिपाल लोमरोर के 54 रन की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए थे, लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने फिल सॉल्ट के 45 गेंद में 87 रन की मदद से लक्ष्य को 16.4 ओवर में हासिल कर लिया.