add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'उतार-चढ़ाव न हो तो खिलाड़ी का जीवन बेकार होता है', IPL 2022 में अपने प्रदर्शन पर बोले मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का यह सीजन बहुत अच्छा नहीं रहा। लेकिन सिराज मानते हैं कि यह किसी भी क्रिकेटर के जीवन का हिस्सा है।

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - June 2, 2022 11:31 AM IST

मोहम्मद सिराज के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का सीजन बहुत अच्छा नहीं रहा. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस खिलाड़ी को ज्यादा सफलता नहीं मिली और इस वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस खिलाड़ी को 7 करोड़ रुपये में रीटेन किया था. सिराज ने 15 मैचों में 514 रन दिए और सिर्फ नौ विकेट ही अपने नाम किए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिराज ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘मैंने बीते दो साल से आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और यही वही मोहम्मद सिराज है जो इस सीजन में अच्छा नहीं कर पाया. यह दौर हर खिलाड़ी के जीवन में आता है. अगर किसी खिलाड़ी के में उतार-चढ़ाव न हो तो फिर वह बहुत बेकार हो जाता है. एक अच्छा करियर हमेशा ऊपर-नीचे होता है.’

28 साल के तेज गेंदबाज के नाम इस साल के आईपीएल में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया. सिराज वह गेंदबाज बन गए जिन पर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगे. सिराज की गेंदबाजी पर इस साल कुल 31 छक्के लगे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे क्वॉलिफायर में उनकी बॉलिंग पर तीन छक्के लगे थे. दो ओवरों के अपने स्पैल में उन्होंने 31 रन दिए थे.

 

आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के पेसर उमरान मलिक और पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह ने भी काफी प्रभावित किया. इन दोनों को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल भी किया गया है.

सिराज भारत की 2020-21 की ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत पर बन रही डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर लॉञ्च पर मौजूद थे. अर्शदीप और उमरान के बारे में उन्होंने कहा, ‘आईपीएल एक ऐसा मंच है जिस पर हमेशा युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलता है. फिलहाल भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण वाकई बहुत अच्छा है. इससे पहले, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता था कि कोई गेंदबाज 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदाबाजी कर रहा है. अब हमारे पास ऐसे कुछ गेंदबाज हैं जो लगातार इस स्पीडस से फेंक सकते हैं.’

TRENDING NOW

सिराज ने कहा, ‘अर्शदीप एक बहुत अच्छा गेंदबाज है, जिस तरह वह यॉर्कर फेंकता है वह कमाल है. उमरान एक प्रतिभाशाली लड़का है, अपनी शानदार रफ्तार के लिए उसकी खूब तारीफ हो रही है. मैं उन्हें यही सलाह देना चाहूंगा कि वे अपनी फिटनेस पर ध्यान लगाएं और बाकी किसी अन्य चीज के बारे में न सोचें.’

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 जून से दिल्ली में पांच टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस सीरीज से आराम दिया गया है. भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान होंगे.