add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड में ढाया कहर, डेब्यू मैच में ही 5 विकेट लेकर मचाई सनसनी

सिराज ने वारविकशर की तरफ से 24 ओवरों में 82 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे उनकी टीम ने डिवीजन एक मैच के दूसरे दिन समरसेट को 219 रन पर आउट किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - September 13, 2022 9:57 PM IST

बर्मिंघम। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने मंगलवार को काउंटी क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट लिए। सिराज ने वारविकशर की तरफ से 24 ओवरों में 82 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे उनकी टीम ने डिवीजन एक मैच के दूसरे दिन समरसेट को 219 रन पर आउट किया।

सिराज के विकेटों में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक, जॉर्ज बार्टलेट, जेम्स रेव, लुईस ग्रेगरी और जोश डेवी शामिल थे। सिराज ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत को शुरुआती चार मैचों में 2-1 से बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच इस साल जुलाई में खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज करके सीरीज बराबर की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वारविकशर की तरफ से खेल रहे भारतीय स्पिनर जयंत यादव ने 14 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट लिया। बता दें, मोहम्मद सिराज को T20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई। BCCI की सिलेक्शन कमेटी ने जसप्रीत बुमराह, भुवी, हर्षल पटेल और अर्शदीप को तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल किया है।