• Home
  • News
  • Mohammad Siraj Withdrawn from Ireland and England T20I series Prasidh Krishna Replaces him

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, क्या है वजह

भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 इंटरनेशनल मैचों से मोहम्मद सिराज का नाम वापस ले लिया है. यह कदम वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए उठाया गया है. उनके स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम के उनके साथी प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है. 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही...

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 09, 2026, 03:06 PM IST

Published On Jun 09, 2026, 03:06 PM IST

Last UpdatedJun 09, 2026, 03:06 PM IST

siraj out of ireland england t20i

भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 इंटरनेशनल मैचों से मोहम्मद सिराज का नाम वापस ले लिया है. यह कदम वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए उठाया गया है. उनके स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम के उनके साथी प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है.

13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की भारतीय टीम में भी कृष्णा शामिल हैं. सिराज को उस सीरीज में भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. ये दोनों पेसर हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिराज ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए 17 आईपीएल मैच खेले थे. वहीं कृष्णा ने 12 मुकाबलों में टीम का प्रतिनिधित्व किया था.

आयरलैंड और इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड में तीन वनडे इंटरनेशनल मैच भी खेलने हैं. और फिर भार तको जिम्बाब्वे, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है.

भारत को आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं. और इसके बाद 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच इंग्लैंड में पांच टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले जाएंगे.

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick