×

रमीज राजा से हुई थी 'गंदी लड़ाई', अब मोहम्मद यूसुफ को मिलेगी पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी

मोहम्मद यूसुफ की गिनती अपने दौर के चोटी के बल्लेबाजों में होती थी। वह अपने समय में पाकिस्तान किक्रेट टीम के मध्यक्रम का अहम हिस्सा थे। यूसुफ को पाकिस्तान क्रिकेट में पुरुष टीम का स्थायी बल्लेबाज कोच बनाया जा सकता है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - July 21, 2022 5:04 PM IST

नई दिल्ली: मोहम्मद यूसुफ जल्द ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्थायी बल्लेबाजी कोच बन सकते हैं। पाकिस्तानी खेमे से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूर्व बल्लेबाज को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यूसुफ ने नैशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर (NHPC), लाहौर में बल्लेबाजी कोच के पद से रिलीज कर दिया गया है और इसके बाद ही इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

यूसुफ ने पाकिस्तान के लिए 90 टेस्ट, 288 वनडे और 3 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। और 17300 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। साल 2006 में पाकिस्तान के लिए उन्होंने 1788 टेस्ट रन बनाए थे।

TRENDING NOW

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया रमीज राजा के साथ यूसुफ की टीवी स्क्रीन पर हुई गर्मागर्म बहस का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दोनों ने एक-दूसरे पर निजी आरोप लगाए थे। जहां तक टीम के बल्लेबाजी कोच की नियुक्ति का सवाल है इसके लिए विज्ञापन जल्द ही निकाले जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीते साल मैथ्यू हेडन को टीम का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया था। वह इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप टीम के साथ होंगे।