मोहम्मद युसूफ ने की भविष्यवाणी, इस बार ये टीम जीतेेेेगी 2019 वर्ल्ड कप
पाकिस्तान की ओर से 288 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं मोहम्मद युसूफ।
Published On Aug 08, 2018, 02:33 PM IST
Last UpdatedAug 08, 2018, 02:33 PM IST
Mohammad-Yousuf
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ ने 2019 विश्व कप में खिताब जीत का प्रबल दावेदार दावेदार अपनी टीम को बताया है। आईसीसी विश्व कप का आयोजन अगले वर्ष 30 मई से इंग्लैंड में होगा। इसमें 10 टीमें शिरकत करेंगी।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/t20-blast-debutant-chinaman-zaheer-khan-takes-2-wickets-for-lancashire-733430″][/link-to-post]
इस समय मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम है जिसने 2015 में अपने घर में 5वीं बार विश्व कप पर कब्जा किया था। इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट बदला हुआ है। ग्रुप स्तर पर सभी 10 टीमें 9 टीमों से भिड़ेंगी।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद युसूफ विश्व कप को लेकर काफी उत्साहित हैं।
वेबसाइट पाक पैशन डॉट नेट को से बातचीत में युसूफ ने कहा, ‘ मुझे लगता है कि पाकिस्तान की टीम प्रबल दावेदार है। मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि उनके पास बेस्ट बॉलिंग लाइनअप है। खासकर सपाट ट्रैक्स पर। मेरे कहने का मतलब है कि पाक के पास संतुलित पेस अटैक है। मुझे लगता है कि जिस प्रकार इस समय इंग्लैंड की पिच बर्ताव कर रही है उससे वहां बेस्ट बॉलिंग अटैक वाली टीम सफल रहेगी। और वो बॉलिंग अटैक पाकिस्तान के पास है।’
मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक युसूफ ने 288 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में कुल 9,720 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 40 का रहा है। युसूफ ने वनडे में 15 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं।