मोहम्मद अजहरूद्दीन बोले-T20 की मेजबानी के बाद HCA पर लगे भ्रष्टचार के आरोपों का जवाब दूंगा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा

Edited By : India.com Staff |Nov 28, 2019, 11:34 PM IST

Published On Nov 28, 2019, 11:34 PM IST

Last UpdatedNov 28, 2019, 11:34 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरूद्दीन का कहना है कि इस समय उनका पूरा फोकस भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले टी-20 मुकाबले की सफल मेजबानी पर है.

IPL के सपोर्ट स्टाफ में भारतीयों की कम भागीदारी से निराश हैं राहुल द्रविड़

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा. अजहर ने गुरुवार को कहा कि वह इस मैच के बाद एचसीए पर लगे भ्रष्टाचार के कथित आरोपों का जवाब देंगे.

हाल में भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू ने एचसीए पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अजहर से अनुरोध किया था कि वह ‘छंटे हुए धूर्तों से दूर रहे’ और संघ को पाक-साफ करें.

अजहर ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा फोकस मैच पर है और भ्रष्टाचार के मसले पर वह अभी बात नहीं करेंगे. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘हमें टी20 मैच की मेजबानी करनी है और मैं फोकस उसी पर रखना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि आप उस मैच के बारे में ही लिखें.’

पूर्व कप्तान ने कहा ,‘मुझे यकीन है कि आप पूरी तैयारी से आए होंगे. छह तारीख के बाद हम एक और प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. उसमें मैं बाकी बातों के बारे में जवाब दूंगा.’

‘मैच की मेजबान आसान नहीं’

बतौर प्रशासक यह अजहर का पहला मैच होगा जो सितंबर में एचसीए अध्यक्ष बने हैं. उन्होंने कहा ,‘हम पूरी तरह से तैयार हैं. मैच की मेजबानी करना आसान नहीं है. बतौर प्रशासक यह मेरा पहला मैच है. जब मैं खेलता था तो मैच खेलकर घर या होटल चला जाता था लेकिन यह अलग जिम्मेदारी है.’

मुश्किलों में घिर सकते हैं क्रिस गेल, अनुशासन से जुड़े मामले में हो सकती है कार्रवाई

अजहर ने कहा कि वह इस मैच को टी20 प्रारूप में अपने पदार्पण के तौर पर देख रहे हैं. उन्होंने कहा,‘मैं टी20 क्रिकेट नहीं खेल सका. उस समय यह होता ही नहीं था. मैं इसे टी20 प्रारूप में पदार्पण के तौर पर देख रहा हूं. खिलाड़ी होना और प्रशासक होना अलग बात है लेकिन मैं अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करूंगा.’

टीम इंडिया टी-20 के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.

Editor's Pick